mulank 3 varshik rashifal prediction 2026 | mulank 3 love money career and health of new year 2026 | मूलांक 3 वार्षिक राशिफल | प्यार, पैसा या प्रमोशन? 3, 12, 21 या 30 तारीख में जन्मे लोगों की साल 2026 की किस्मत में क्या लिखा है, जानें

Share to your loved once


Last Updated:

Mulank 3 Ank Jyotish 2026: साल 2026 आने वाला है और बहुत से लोगों को उम्मीद रहती है कि जो काम रह गया है, वह नए साल में हो जाएगा. आज हम आपको मूलांक 3 वालों के वार्षिक राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं. नए साल में मूलांक 3 वालों के लिए क्या खास रहने वाला है, किन मामलों में सफलता मिलेगी और किन मामलों में परेशानी महसूस हो सकती है. तो चलिए अंक शास्त्र से जानते हैं मूलांक 3 वालों का वार्षिक भविष्यफल क्या होने वाला है…

<strong>Mulank 3 Ank Jyotish 2026:</strong> साल 2026 आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और नया साल नई उम्मीद लेकर आता है. आज हम आपको अंक ज्योतिष के माध्यम से मूलांक 3 वालों का वार्षिक राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं. अंक ज्योतिष एक प्राचीन प्राचीन विद्या है, जो जन्मतिथि के आधार पर सामने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन के रहस्यों के बारे में बताता है. अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 माना जाता है. मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति (गुरु) हैं, जो ज्ञान, शिक्षा, नेतृत्व और आध्यात्मिकता के प्रतीक माने जाते हैं इसलिए मूलांक 3 वालों पर गुरु ग्रह का प्रभाव ज्यादा रहता है. आइए अंक ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं मूलांक 3 वालों का वार्षिक राशिफल 2026…

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार 2026 का साल मूलांक 3 वालों के लिए काफी शुभ, आगे बढ़ाने वाला और खुशियों से भरा रहने वाला है. यह साल आपको नए मौके, नई पहचान और जीवन में विस्तार देने वाला साबित हो सकता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, 2026 में मूलांक 3 पर गुरु (बृहस्पति) और सूर्य का खास प्रभाव रहेगा. दोनों आपके लिए मित्र ग्रह माने जाते हैं, इसलिए इस साल भाग्य आपका साथ देगा. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब गति आएगी.आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी बातों और विचारों को गंभीरता से लेने लगेंगे.

करियर के लिहाज से मूलांक 3 वालों का साल 2026 काफी मजबूत रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. जो लोग शिक्षा, टीचिंग, मैनेजमेंट, मीडिया, लेखन या किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उनके लिए 2026 खासतौर पर शानदार रहेगा. छात्रों के लिए भी यह साल मेहनत का अच्छा फल देने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्यार के मामले में भी मूलांक 3 वालों के लिए 2026 खुशखबरी लेकर आ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए शादी के मजबूत योग बन रहे हैं. जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते और गहरे होंगे. वैवाहिक जातकों की बात करें तो साल 2026 में दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और कुछ लोगों के लिए संतान सुख के संकेत भी हैं. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

नए साल 2026 में मूलांक 3 वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पहले की तुलना में पैसा ज्यादा आएगा. हालांकि, खर्चे भी साथ-साथ बढ़ेंगे. घूमने-फिरने, घर-परिवार और शौक पर खर्च हो सकता है. जरूरी है कि बजट बनाकर चलें, ताकि पैसा हाथ में बना रहे.

साल 2026 में यात्रा का मजबूत योग बन रहा है. यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है या फिर पढ़ाई, ट्रेनिंग और नई चीजें सीखने के लिए हो सकती है. विदेश यात्रा के भी संकेत मिलते हैं, खासकर छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए. इस साल सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी. आप खुद को ऊर्जावान और पॉजिटिव महसूस करेंगे. लेकिन, खानपान में लापरवाही और ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है.इसलिए संतुलित भोजन और थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज जरूरी है.

मूलांक 3 वालों के लिए साल 2026 ओवर कॉन्फिडेंस और आलस्य से बचना होगा. काम मिलने पर उसे हल्के में ना लें और अपना सौ फीसदी दें. समय पर फैसले लें और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं. इस साल मार्च, जून और सितंबर 2026 आपके लिए सबसे अच्छे महीने रहेंगे. ऐसे में आपका ध्यान विकास, शिक्षा, परिवार की खुशियों और खुद को बेहतर बनाने पर होना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

प्यार, पैसा या प्रमोशन? मूलांक 3 की किस्मत क्या कुछ लेकर आएगा नया साल 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP