weekly lucky tarot reading horoscope 29 December to 4 January 2026 | Weekly Lucky Tarot Horoscope | साप्ताहिक लकी टैरो राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 | बुध गोचर से इस सप्ताह कर्क समेत 5 राशियां की बढ़ेंगी खुशियां और कमाई के साधन, दोस्तों व परिजनों के साथ न्यू ईयर करेंगे सेलिब्रेट

Share to your loved once


Weekly Lucky Tarot Horoscope 29 December to 4 January 2026 : साल 2026 का पहला सप्ताह 29 दिसंबर से 4 जनवरी 5 टैरो राशिफल वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 के पहले सप्ताह में बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करने वाले हैं. साथ ही इस सप्ताह धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह की युति भी बन रही है, जिससे चतुर्ग्रही योग, त्रिग्रही योग, लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. इन 5 टैरो राशिफल वालों की इस सप्ताह खुशियों में वृद्धि होगी और धूमधाम से परिजनों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे. आइए जानते हैं साल 2026 का पहला सप्ताह किन किन टैरो राशिफल वालों का भाग्योदय होने वाला है…

वृषभ (दी मैजिशियन) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 का पहला सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. वृषभ राशि वालों की खुशियों में इस सप्ताह वृद्धि होगी और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मौका भी मिलेगा. इस सप्ताह न्यू ईयर 2026 का खुमार बना रहेगा और हर जगह आपको नए नए रंग देखने को मिलेंगे. ससुराल पक्ष से अगर समस्या चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर होती दिखाई देगी और जीवनसाथी का भी हर कदम पर साथ भी मिलेगा. दोस्तों व प्रियजनों के साथ न्यू ईयर पर कहीं बाहर जा सकते हैं, जिससे दिमाग रिलैक्स रहेगा और पूरी तरह एक्टिव नजर आएंगे. दी मैजिशियन टैरो कार्ड बता रहा है कि इस सप्ताह आपके लिए समृद्धि का समय आ सकता है, आपको अच्छे आर्थिक लाभ मिल सकते हैं और आप निर्णायक फैसले लेने और नेतृत्व करने में सक्षम रहेंगे.

कर्क (सेवन ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 का पहला सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. कर्क राशि वाले इस सप्ताह काफी एक्टिव नजर आएंगे और धूमधाम से न्यू ईयर भी बनाएंगे. घर में नए नए पकवान बन सकते हैं, जिससे खुशियों का माहौल रहेगा. अगर माताजी के साथ संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं तो इस सप्ताह सुधार आने के योग बन रहे हैं. दी मैजिशियन कार्ड संकेत दे रहा है कि इस सप्ताह से पुराने दर्द और परेशानियों की पीड़ा अब कम हो रही है, जिससे आप भावनात्मक दुख और उदासी से आगे बढ़ सकते हैं. जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में आपको माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिल सकता है, जहां आपकी कई खास लोगों से जान-पहचान होगी और काफी खुश नजर आएंगे.

सिंह (एट ऑफ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 के पहले सप्ताह में सिंह राशि वालों को शुभ योग के प्रभाव से धन प्राप्ति के मार्ग मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह आपको किसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी और सेहत में भी सुधार आएगा. आपकी जो भी परेशानियां चल रही हैं, वे दूर हो जाएंगी और जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका भी मिलेगा. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और समाज में आपकी भागीदारी भी बढ़ेगी. आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और बिजनेस की ग्रोथ के लिए कई आइडियाज पर काम भी करेंगे. एट ऑफ कप्स कार्ड्स के अनुसार, आपके अंदर कई टैलेंट छिपे हुए हैं, जिसका इस सप्ताह आपको लाभ मिलेगा.

मकर (सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 के पहले सप्ताह में मकर राशि वालों की सुख-सुविधाएं और खुशियों में वृद्धि होगी. इस सप्ताह आपको अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिनको आप किसी अच्छी जगह पर निवेश भी कर सकते हैं. इस राशि के जो जातक कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं, उनको न्यू ईयर से पहले राहत मिल सकती है. करियर के मामले में सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स का मतलब है कि आपकी मेहनत का फल आपको लंबे समय तक मिलेगा, भले ही अभी तुरंत उसका असर ना दिखे. यह कार्ड आपको अपनी प्रगति का मूल्यांकन करने, अपनी उपलब्धियों को पहचानने और जरूरत के हिसाब से अपने लक्ष्यों में बदलाव करने की सलाह देता है. इस सप्ताह दोस्तों के साथ कहीं बाहर यात्रा करने का योग बन रहा है, जिससे काफी रिलैक्स महसूस करेंगे.

मीन (सेवन ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 के पहले सप्ताह में मीन राशि वालों के करियर में निरंतर विकास का अच्छा संकेत मिल रहा है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में हंसी मजाक के साथ कार्य करेंगे और कलीग्स के साथ न्यू ईयर की पार्टी भी सेलिब्रेट कर सकते हैं. इस सप्ताह आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है. खुद पर और ईश्वर पर आपका अटूट विश्वास हमेशा से आपकी प्रेरणा का स्रोत रहा है. निरंतर प्रयास और आगे बढ़ने का साहस आपको जल्द ही सभी मुश्किलों से बाहर निकाल देगा, जीत आपकी ही होगी. बिजनेस करने वालों को न्यू ईयर की वजह से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP