Ryan Rickelton century failed to save MI: SA20 के पहले मैच में रायन रिकेल्टन ने एमआई के लिए बेहतरीन शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई.
Last Updated:
SA T20 1st Match: एसए टी20 लीग के चौथे सीजन का आगाज हो चुका है. पहला मैच एमआई केपटाउन और डबरन सुपरजायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से रनों की बारिश हुई. मैच में एमआई के लिए रायन रिकेल्टन ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई.
रायन रिकेल्टन ने एमआई केपटाउन के लिए लगाई सेंचुरीकेपटाउन: एसए20 लीग 2025-26 का धमाकेदार आगाज हुआ है. टूर्नामेंट के चौथे सीजन का पहला मैच एमआई केपटाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. सीजन के पहले ही मैच में रोमांच की सारी हदें पार गई है. मैच में एमआई केपटाउन को रयान रिकेलटन के शतक के बावजूद जीत नहीं मिल सकी. इस तरह दमदार खेल दिखाने के बाद भी एमआई केपटाउन की शुरुआत हार से हुई है.
चौथे सीजन के पहले मैच में डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केपटाउन को 15 रन से हारया. दोनों टीमों की तरफ से इस मैच में रनों की बारिश हुई. दोनों पारियों को मिलाकर कुल मिलाकर 449 रन बने, जिसमें 25 छक्के और 40 चौके शामिल हैं. दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी पारी में 200 रनों के आंकड़े को पार किया.
रायन रिकेल्टन ने खेली 113 रनों की पारी
एमआई केपटाउन के लिए मुकाबले में रायन रिकेलटन ने 113 रनों की शतकीय पारी खेली. एसएटी20 लीग में रिकेल्टन का यह पहला शतक था. अपनी इस शतकीय पारी में रिकेल्टन ने 65 गेंदों पर पांच चौकों और 11 छक्के भी लगाए. हालांकि, इसके बावजूद एमआई केपटाउन की टीम लक्ष्य से 15 रन पीछे रह गई. मैच में डरबन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का विशाल स्कोर स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में एमआई 233 रन ही बना पाई. एमआई केपटाउन की तरफ से रिकेलटन के अलावा जैसन स्मिथ ने 41 रन का योगदान दिया.
सुपर जायंट्स ने इससे पहले पांच विकेट पर 232 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था. उसकी तरफ से न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी डेवोन कॉनवे (33 गेंदों में 64 रन, सात चौके, दो छक्के) और केन विलियमसन (25 गेंद पर 40 रन) ने पावरप्ले में दबदबा बनाते हुए सिर्फ 8.3 ओवर में 96 रन जोड़े. इसके बाद जोस बटलर (12 गेंदों में 20 रन) और हेनरिक क्लासेन (14 गेंदों में 22 रन) ने लय को बरकरार रखा. उनके अलावा एडेन मार्करम ने 17 गेंदों में 35 और इवान जोन्स ने 14 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें