नए साल के पहले दिन राशि के हिसाब से करें ये काम, 2026 गुजरेगा हसीन, हर मुराद होगी पूरी
मेष राशि
साल के पहले दिन मेष राशि के जातक को स्नान ध्यान करने के बाद हनुमान जी महाराज की पूजा आराधना करनी चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक को साल के पहले दिन मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा आराधना करनी चाहिए. लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक को नए साल के दिन भगवान गणेश की पूजा आराधना करनी चाहिए. गणपति बप्पा को दुर्वा अर्पित करें.
कर्क राशि के जातक को नए साल के पहले दिन गाय के कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करना चाहिए.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक को नए साल के पहले दिन भगवान सूर्य की पूजा आराधना करनी चाहिए जल से अर्घ्य देना चाहिए.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक को नए साल के पहले दिन गणपति बप्पा की पूजा आराधना करनी चाहिए. गणपति को मोदक अर्पित करना चाहिए.
तुला राशि
तुला राशि के जातक के लिए नए साल के पहले दिन जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा की पूजा आराधना करनी चाहिए. दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक को नए साल के पहले दिन स्नान करने के बाद हनुमान जी महाराज की पूजा आराधना करनी चाहिए. हनुमान जी महाराज को कुमकुम अर्पित करना चाहिए.
धनु राशि
धनु राशि के जातक को नए साल के पहले दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए. मिश्रित केसर युक्त दूध से अभिषेक करना चाहिए.
मकर राशि
मकर राशि के जातक को भगवान शंकर की पहले दिन पूजा आराधना करनी चाहिए. पूजा के समय गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक को नए साल के दिन महादेव की पूजा आराधना करनी चाहिए. पूजा के समय काले तिल मिश्रित जल से भगवान शंकर का अभिषेक करें.
मीन राशि
मीन राशि के जातक को नए साल के पहले दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें. उन्हें पीले रंग के फल और फूल अर्पित करना चाहिए.