झांसी नगर निगम ने इन जगहों पर ठंढ से बचने के लिए बनाए शेल्टर होम, रुकने वालों को मिल रही रजाई के साथ ये व्यवस्था

Share to your loved once


Last Updated:

Jhansi winter stay news: झांसी के बस अड्डे पर बने शेल्टर होम में रात बिताने के लिए निशुल्क दिए जा रहे हैं बेड रजाई गद्दे और कंबल, जरूरत पड़ने पर यात्रियों के लिए गर्म खाना बनाने के भी साधन है इस शेल्टर होम में उपलब्ध. प्रचंड ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा और लोगों के लिए रात को काटपाना काफी जोखिम भरा होता है.

ख़बरें फटाफट

झांसीः बुंदेलखंड में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. घने कोहरे की मोटी परत के अलावा शीत लहर ने भी लोगों की मुश्किलों को बढ़ाकर रखा हुआ है. बुंदेलखंड की भौगोलिक स्थिति पत्थर की ऊंचे ऊंचे पहाड़ों से घिरी हुई है. ऐसे में यहां गर्मी भी अधिक पड़ती है और सर्दी भी काफी अधिक प्रकोप देखने को मिलता है. घने कोहरे के प्रकोप के चलते जब ट्रेने कई-कई घंटे की देरी से चलती.

साथ ही घने कोहरे के चलते जीरो विजबिलिटी हो जाने से बसों का सफर भी काफी जोखिम भरा हो जाता है. इसको देखते हुए यात्रियों के पास रात गुजारने के लिए जहां है वही रुकना मजबूरी हो जाता है. प्रचंड ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा और लोगों के लिए रात को काटपाना काफी जोखिम भरा होता है.

इन सात जगहों पर लगेगा शेल्टर होम

ठंड की मौसम में लोगों की इन्ही दुश्वारियां को दूर करने के लिए नगर निगम के स्तर से झांसी में सात जगह पर शेल्टर होम संचालित किया जा रहे हैं. इन शेल्टर होम में गरीब बेसहारा बेघर लोगों की रातें सुरक्षित कट जाए,यात्रियों को प्रचंड ठंड से कोई नुकसान न हो, शेल्टर होम में बेड से लेकर रजाई गद्दे कंबल गर्म कपड़ों के अलावा तमाम अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. शेल्टर होम में उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का लोकऱ झांसी में बस अड्डे पर बने शेल्टर होम का रियलटी चेक किया तो इस शेल्टर होम में 26 बेड पुरुषों के लिए और 14 बेड महिलाओं के लिए रखे हुए देखे गए. सभी बेड पर गद्दे, रजाई और कंबल लोगों को मुहैया करवाए गए.

मुफ्त में मिल रही सुविधा

शेल्टर होम के केयरटेकर नवीन ने बताया कि यहां निशुल्क लोगों को रात बिताने के लिए शेल्टर दिया जाता है. इस शेल्टर होम में बेड के अलावा रजाई और जरूरत पड़ने पर कंबल दिए जाते हैं. जिन लोगों को इस शेल्टर होम में खाना बनाकर खाना होता है उनके लिए बर्तन और अन्य सामान भी दिया जाता है. यहां मेडिकल की भी सुविधा उपलब्ध है, साथ ही सुबह नहाने के लिए गर्म पानी का भी इंतजाम किया जाता है. शेल्टर होम रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 8:00 बजे तक संचालित किया जाता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

झांसी नगर निगम ने इन जगहों पर ठंढ से बचने के लिए बनाए शेल्टर होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP