UP Board Exam Tips: जीव विज्ञान के पेपर में करना है टॉप, तो एक्सपर्ट के इन टिप्स को बांध लें गांठ और फिर देखिए कैसे पाते हैं फुल मार्क्स – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह 2026 में शुरू हो जाएगा. बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अक्सर तैयारी को लेकर परीक्षार्थी काफी तनाव से ग्रस्त भी हो जाते हैं. उसमें भी साइंस वर्ग की अगर बात की जाए, तो डिवीजन काफी अहम मानी जाती है. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल-18 की टीम द्वारा ईस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज जीव विज्ञान (बायोलॉजी) की शिक्षिका दीपमाला से खास बातचीत की.

टाइम मैनेजमेंट का रखें बेहद खास ध्यान 

लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए शिक्षिका दीपमाला ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण टाइम मैनेजमेंट माना जाता है, क्योंकि बोर्ड परीक्षाओं के निर्धारित समय अवधि में ही छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं का आंसर कॉपी में लिखना होता है. इसलिए वह निर्धारित अवधि में ही अनसोल्वड पेपर को सॉल्व करें. उन्होंने बताया कि इस तरीके से अति लघु, लघु उत्तरीय व विस्तृत उत्तरीय जो क्वेश्चन पूछे जाते हैं उनको लिखने की प्रैक्टिस अच्छे से हो जाएगी जिससे कि वह सीमित अवधि में पेपर को कर पाएंगे.

डायग्राम का रखें बेहद खास ध्यान 

उन्होंने बताया कि जीव विज्ञान के परीक्षार्थियों को डायग्राम पर विशेष तौर पर फोकस करना चाहिए. जिस क्वेश्चन का आपसे आंसर पूछा गया है. उसका कॉपी पर डायग्राम बनाते हुए उससे संबंधित जो टॉपिक के मटेरियल की लेवलिंग करते हुए अच्छे तरीके से उत्तर दें. इसके माध्यम से जब एग्जामिनर आपकी कॉपी की जांच करता है तब डायग्राम की स्थिति से आपकी तैयारी को समझकर आंकलन कर लेता है, जिससे आपको अच्छे नंबर लाने में काफी मदद मिलती है, क्योंकि जीव विज्ञान के पेपर में इधर-उधर कर लिखने से कोई फायदा नहीं होता है. जो आपसे कंटेंट पूछा गया है, सिर्फ उसका ही उत्तर लिखें. इसके माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं में आपके काफी अच्छे नंबर आएंगे.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान 

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थी जब बोर्ड परीक्षा देने जाएं, तो जैसे ही उनका पेपर मिल जाए उस पेपर को सबसे पहले अच्छे से पढ़ें. प्रत्येक क्वेश्चन का आंकलन करेंगे तो उससे आपको पेपर समझने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा अधिकांश बार देखने को मिलता है कि पेपर मिलते ही परीक्षार्थी जल्दबाजी में लिखना शुरू कर देते हैं. इस कारण उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं.

पेपर को अच्छे से पढ़ें

अगर वह निश्चित जो समयावधि पेपर पढ़ने के लिए दी गई है. उसमें अगर पेपर के सभी क्वेश्चन का अच्छे से समझेंगे और उसके बाद जो क्वेश्चन आपको सबसे पहले आते हो उनको लिखना शुरू करेंगे, तो निश्चित तौर पर बोर्ड परीक्षा में सफलता मिलेगी.

बताते चलें कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को अगर विषय से संबंधित क्वेश्चनों को समझने में दिक्कत हो रही है, तो वह सभी परीक्षार्थी अभी अपने स्कूल में शिक्षकों से संपर्क करते हुए उसका समाधान करा सकते हैं. इससे परीक्षा में अच्छी डिवीजन आएगी और अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP