बस्तरिया अंदाज में बनाएं चिउरा भाजी और राहल दाल, स्वाद जो दिल जीत ले, जान लें आसान रेसिपी – Chhattisgarh News
Last Updated:
Chiwda Bhaji With Rahal Dal Recipe: बस्तर में चिउरा भाजी की सब्जी पसंद की जाती है. इस भाजी में आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं. बस्तर में इस भाजी को देसी स्टाइल में बनाया जाता है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर आप भी चिउरा भाजी भाजी की देसी स्टाइल सब्जी बना सकते हैं. आइए जान लेते हैं पूरी रेसिपी…
Chiwda Bhaji With Rahal Dal Recipe: बस्तर के खेतों में कई तरह की भाजियाँ पाई जाती हैं, जो बेहद स्वादिष्ट होती हैं. बस्तर के ग्रामीण खेतों में उगने वाली भाजियाँ खाकर स्वस्थ रहते हैं. बस्तर के खेतों में चिउरा भाजी पाई जाती है, जो बेहद स्वादिष्ट लगती है. बस्तर में इसे दाल के साथ बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. इस भाजी को बस्तर में काफी पसंद किया जाता है.
चिउरा को बस्तर में देसी तरीके से बनाया जाता है. यह भाजी बनाना आसान है. इस भाजी का स्वाद आप भी अपने घर के लोगों को चखाकर दिल जीत सकते हैं. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर चिउरा की देसी सब्जी बना सकते हैं और अपने घर के लोगों को चखाकर किचन क्वीन बन सकते हैं. बस्तर में इसे राहल दाल के साथ बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है. इस सब्जी को राहल दाल के साथ बनाने के लिए राहल दाल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखा जाता है.
चिउरा भाजी बनाने के लिए सामग्री
चिउरा भाजी- 200 ग्राम, राहल दाल- 100 ग्राम भीगा हुआ, टमाटर- एक कटी हुई, प्याज- एक कटी हुई, मिर्च सूखी- दो, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, नमक स्वादानुसार
चिउरा भाजी बनाने की विधि
चिउरा भाजी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद प्याज और मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनिए.जब प्याज सुनहरा हो जाए, तो इसमें राहल दाल डाल दीजिए. थोड़ी देर पकने के बाद इसमें टमाटर डालकर पकाइए. अब इसमें हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर पकाइए. थोड़ी देर पकने के बाद इसमें चिउरा भाजी डालकर पकाइए. जब भाजी और दाल अच्छी तरह पक जाएं, तो सब्जी को उतार लीजिए. अब तैयार है चिउरा भाजी की देसी स्टाइल सब्जी. आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें