बॉक्स ऑफिस के ‘सुल्तान’ हैं सलमान खान, इन 7 धांसू फिल्मों ने मचाया गदर, 900 Cr से ज्यादा हुई 1 मूवी की कमाई

Share to your loved once

Last Updated:

Salman Khan Highest Grossing Films: बॉलीवुड के असली सुल्तान सलमान खान के लिए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन उनकी कुछ फिल्मों ने तो जैसे कमाई के सारे पैमाने ही बदल कर रख दिए. जब भी बात सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की आती है, तो ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों का नाम सबसे ऊपर आता है. इन फिल्मों ने न केवल सिनेमाघरों में हंगामा मचाया, बल्कि बॉक्स ऑफिस को नोटों से भर दिया.

salman khan, salman khan highest grossing films, bajrangi bhaijaan, sultan, kick, salman khan box office records, सलमान खान, सलमान खान फिल्में, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, सलमान खान बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैटल ऑफ गलवान

नई दिल्ली. सलमान खान ने बड़े पर्दे पर अपने हर किरदार से फैंस के दिलों को जीता है. ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ उन्होंने एक्शन की नई परिभाषा लिखी, तो वहीं ‘प्रेम रतन धन पायो’ के जरिए पारिवारिक दर्शकों को फिर से थिएटर्स तक खींच लाए. इन फिल्मों की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्होंने न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों का बिजनेस किया. आज सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर हम आपको उनकी 7 सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों के नाम बताते हैं.

salman khan, salman khan highest grossing films, bajrangi bhaijaan, sultan, kick, salman khan box office records, सलमान खान, सलमान खान फिल्में, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, सलमान खान बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैटल ऑफ गलवान

बजरंगी भाईजान: यह सलमान खान के करियर की सबसे सफल और दिल छू लेने वाली फिल्म है. मुन्नी को सरहद पार उसके घर छोड़ने की इस भावुक कहानी ने पूरी दुनिया में धमाका कर दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 918.18 करोड़ रुपये की छप्पर फाड़ कमाई की. इस मूवी का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, salman khan highest grossing films, bajrangi bhaijaan, sultan, kick, salman khan box office records, सलमान खान, सलमान खान फिल्में, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, सलमान खान बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैटल ऑफ गलवान

सुल्तान: साल 2016 में रिलीज हुई इस मूवी में सलमान खान का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. कुश्ती के मैदान पर धोबी पछाड़ लगाते ‘सुल्तान’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी सबको चित कर दिया और दुनियाभर में करीब 614.49 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

salman khan, salman khan highest grossing films, bajrangi bhaijaan, sultan, kick, salman khan box office records, सलमान खान, सलमान खान फिल्में, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, सलमान खान बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैटल ऑफ गलवान

टाइगर जिंदा है: ‘एक था टाइगर’ की इस सीक्वल फिल्म ने एक्शन के सारे मापदंड बदल दिए थे. कटरीना कैफ के साथ सलमान की जोड़ी और जबरदस्त स्टंट्स की बदौलत इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 565 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में यह उनकी सबसे ज्यादा नेट कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. यह फिल्म साल 2017 में आई थी. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, salman khan highest grossing films, bajrangi bhaijaan, sultan, kick, salman khan box office records, सलमान खान, सलमान खान फिल्में, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, सलमान खान बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैटल ऑफ गलवान

टाइगर 3: सलमान खान की यह फिल्म साल 2023 में आई थी. मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भी ‘टाइगर’ फ्रैंचाइजी की विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया. स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 466 करोड़ की मोटी कमाई की और साबित किया कि ‘टाइगर’ अभी भी बॉक्स ऑफिस का राजा है. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, salman khan highest grossing films, bajrangi bhaijaan, sultan, kick, salman khan box office records, सलमान खान, सलमान खान फिल्में, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, सलमान खान बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैटल ऑफ गलवान

प्रेम रतन धन पायो: सूरज बड़जात्या की इस फैमिली ड्रामा फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल निभाया था. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी चमक बिखेरी और वर्ल्डवाइड 388 करोड़ का बिजनेस कर डाला. साल 2015 मे रिलीज हुई इस फिल्म में सोनम कपूर ने हीरोइन का किरदार निभाया था. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, salman khan highest grossing films, bajrangi bhaijaan, sultan, kick, salman khan box office records, सलमान खान, सलमान खान फिल्में, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, सलमान खान बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैटल ऑफ गलवान

किक: ‘दिल में आता हूं, समझ में नहीं’ वाले डायलॉग के साथ रिलीज हुई ‘किक’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था. साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में बनी सलमान खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 388 करोड़ रुपये बटोरे लिए थे. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

salman khan, salman khan highest grossing films, bajrangi bhaijaan, sultan, kick, salman khan box office records, सलमान खान, सलमान खान फिल्में, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, सलमान खान बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैटल ऑफ गलवान

भारत: साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान को अलग-अलग लुक्स में पेश किया गया था. फिल्म के इमोशन्स और गानों ने दर्शकों को बांधे रखा, जिससे इसकी दुनियाभर में कुल कमाई 325 करोड़ रुपये पहुंच गई थी. इस मूवी का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया था. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सलमान की इन 7 धांसू फिल्मों ने मचाया गदर, 900 Cr से ज्यादा हुई 1 मूवी की कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP