Panchgrahi yog 2026 Negative rashifal Effect | surya mangal budh shukra Chandra yuti in makar rashi forming panchgrahi yog 2026 | साल 2026 में शनि की राशि में पांच बड़े ग्रहों की युति, मिथुन समेत इन 6 राशियों वाले धन समेत हर मामले में रहें सावधान
साल 2026 ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस साल ग्रहों का विचित्र संयोग देखने को मिल रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जनवरी 2026 में शनि की राशि मकर में पांच ग्रहों की युति बनने वाली है, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है. दरअसल मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति बन रही है और यह युति 18 जनवरी से 21 जनवरी के बीच रहेगी. शनि की राशि में बन रहा पंचग्रही योग कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा तो कुछ राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. इन 6 राशि वालों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ के साथ साथ आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं शनि की राशि मकर में बन रहा पंचग्रही योग किन किन राशियों के लिए फायदेमंद होने वाला है…
पंचग्रही योग 2025 का मेष राशि पर प्रभाव
साल 2026 में पंचग्रही योग के प्रभाव से मेष राशि वालों को खुद की कोशिशों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है और धन का लेन-देन करने से बचना चाहिए. करियर के मामले में, आपको काम के तनाव के कारण कुछ उबाऊ परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों के साथ भी अनबन होने की आशंका बन रही है, जिससे कामकाज में मन नहीं लगेगा. बिजनेस के मामले में, आपको पर्याप्त कमाई नहीं हो सकती है, इसलिए आपको पहले से योजना बनानी और तैयारी करनी होगी. ध्यान और एकाग्रता की कमी के कारण आपको आर्थिक लाभ और हानि दोनों हो सकती है.
पंचग्रही योग 2025 का वृषभ राशि पर प्रभाव
साल 2026 में पंचग्रही योग से वृषभ राशि वालों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, फिजूल के खर्चे से बचें और जरूरी चीजों पर ही फोकस करें. व्यक्तिगत समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आपको अप्रत्याशित रूप से फायदा भी मिल सकता है. वृषभ राशि वालों को करियर के मामले में काम जल्दी पूरा करने में परेशानी हो सकती है. आपको अपने काम को प्रोफेशनल तरीके से व्यवस्थित करना जरूरी हो सकता है. अगर आप बिजनेस में हैं तो पंचग्रही योग के प्रभाव से आपको अतिरिक्त नुकसान हो सकता है. इसके चलते आप कई नए व्यापारिक अवसरों से चूक सकते हैं. लापरवाही के कारण आपको धन हानि हो सकती है.
पंचग्रही योग 2025 का मिथुन राशि पर प्रभाव
शनि की राशि में बन रहे पंचग्रही योग 2026 के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को दोस्तों और सहकर्मियों के साथ रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं. इस दौरान आपको अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वजह से सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. करियर की बात करें तो अधिकारियों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है, जिससे नौकरी जाने या नौकरी बदलने की नौबत आ सकती है. इस समय अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए आपको व्यापारिक रणनीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है. साथ ही पार्टनरशिप में भी समस्याएं आ सकती हैं. आर्थिक रूप से आपको खर्चों को संभालकर चलना होगा, क्योंकि बेवजह पैसे का नुकसान हो सकता है.
पंचग्रही योग 2025 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
साल 2026 में बन रहे पंचग्रही योग के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक परेशानियों और परिवार में एकता की कमी का सामना करना पड़ सकता है. योग के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों को करियर में तरक्की और नौकरी में संतुष्टि कम मिल सकती है. आपको अपने काम की योजना बनानी पड़ सकती है. बिजनेस की बात करें तो साझेदारी में समस्याएं आ सकती हैं, जिससे रिश्तों में भी तनाव हो सकता है. आप कमाई से संतुष्ट नहीं रह सकते हैं और खर्चे भी बढ़ सकते हैं. व्यक्तिगत स्तर पर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से परिवार में भी तनाव रहेगा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
पंचग्रही योग 2025 का धनु राशि पर प्रभाव
साल 2026 में बन रहे पंचग्रही योग के प्रभाव से धनु राशि वालों को दोस्तों के साथ रिलेशन में दिक्कतें आ सकती हैं. इस साल आपको यात्रा के दौरान भी समस्याएं आ सकती हैं. व्यस्तता के कारण करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है. सहकर्मियों के साथ भी समस्याएं हो सकती हैं. धनु राशि वालों को बिजनेस में सहयोग की कमी और साझेदारी में दिक्कतें आ सकती हैं. आमदनी की बजाय खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. परिवार की बात करें तो इस योग के प्रभाव से काफी उथल-पुथल देखने को मिलेगी और कामकाज में काफी व्यस्तता बनी रहेगी.
पंचग्रही योग 2025 का मकर राशि पर प्रभाव
शनि की राशि में बन रहे पंचग्रही योग 2026 से मकर राशि वाले किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. मकर राशि वालों के करियर की बात करें तो आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए सुविधाजनक नहीं होगी. यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं इसलिए पहले से सतर्क रहें. बिजेनस में इस समय आपको ज्यादा नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. पैसों की बात करें तो खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, जो गलत योजना का नतीजा हो सकते हैं. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें अन्यथा नुकसान हो सकता है.