WTC 2025-27 में थमा कंगारुओं का विजयरथ, पहला टेस्ट हारा ऑस्ट्रेलिया, पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदल गया? देखें रैंकिंग
Last Updated:
WTC Updates Points Table after AUS vs ENG Boxing Day Test: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ थम चुका है. लगातार छह टेस्ट जीतने के बाद कंगारुओं को इंग्लैंड के हाथों बॉक्सिंग डे टेस्ट में चार विकेट से शिकस्त मिली. ऑस्ट्रेलिया की इस WTC चक्र में पहली हार के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदला. चलिए आपको बताते हैं.
WTC 2025-27 में पहले नंबर पर कायम ऑस्ट्रेलियानई दिल्ली. एशेज सीरीज 2025-26 गंवाने के बाद इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पलटवार करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया. यह इंग्लैंड के लिए ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलिया में 15 साल के बाद को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीती है. पिछली बार इंग्लैंड ने 2010 में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी. एक तरफ इंग्लैंड खेमे में इस जीत का जश्न मन रहा है तो दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा WTC चक्र में पहली हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया की इस हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदला. चलिए आपको बताते हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें