सलमान खान ने 10 मिनट में सुनी कहानी, फिर तुरंत भर दी थी हामी, बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सुपरहिट निकली फिल्म

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी गजब की समझ और किरदारों को तेजी से पकड़ने के लिए जाने जाते हैं. उनसे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा मशहूर फिल्म ‘नो एंट्री’ से जुड़ा है. फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने हाल ही में खुलासा किया कि सलमान को फिल्म में अपने ‘प्रेम’ वाले किरदार की नस पकड़ने में मात्र 10 मिनट का समय लगा था. जहां कई एक्टर्स को स्क्रिप्ट समझने में हफ्तों लग जाते हैं, वहीं भाईजान ने महज 10 मिनट के नरेशन में ही समझ लिया था कि उन्हें स्क्रीन पर क्या जादू बिखेरना है.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान ने 10 मिनट में भरी थी हामी, सुपरहिट निकली थी कॉमेडी फिल्म20 साल पहले रिलीज हुई थी सलमान खान की कॉमेडी फिल्म.

नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान आज यानी शनिवार को 60 साल के हो चुके हैं. वह सिर्फ एक्शन-रोमांस ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं. ‘नो एंट्री’, ‘पार्टनर’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्मों के साथ सलमान खान ने साबित कर दिया कि वह कॉमेडी में भी उस्ताद हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म नो एंट्री के लिए सलमान खान को अपना किरदार समझने में सिर्फ 10 मिनट लगे थे? इसके बाद उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए अपनी हामी भर दी थी. इस बात का खुलासा खुद डायरेक्टर अनीस बज्मी ने किया है.

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान अनीस बज्मी ने बताया, ‘नो एंट्री’ के लिए मैंने सलमान खान को सिर्फ 10 मिनट की कहानी सुनाई थी और वो तुरंत समझ गए कि उनका किरदार कैसा होने वाला है. एक ऐसा दोस्त जो अपने दोस्तों के लिए प्रेरणा बनता है, लेकिन असल में उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा होता है. हमारा मकसद एक ऐसा मजेदार और बदमाश कैरेक्टर को पर्दे पर उतारना था, जिस पर दर्शकों को हंसी आए न कि उससे नफरत हो, भले ही उसकी हरकतें किसी विलेन जैसी क्यों न हों.’ बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की नो एंट्री फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

सलमान खान ने फार्महाउस पर सेलिब्रेट किया बर्थडे

सलमान खान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर एक शानदार प्राइवेट पार्टी के साथ अपना बर्थडे मनाया. इस बर्थडे बैश में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिससे यह इस हफ्ते का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला इवेंट बन गया. सलमान के जन्मदिन के इस जश्न में आदित्य रॉय कपूर, रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी और कई अन्य नामी सितारे नजर आए.

‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे सलमान खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे. इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक दमदार कहानी दिखाई जाएगी. यह फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स तले बन रही है. इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में दिखेंगी.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

सलमान खान ने 10 मिनट में भरी थी हामी, सुपरहिट निकली थी कॉमेडी फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP