अनुष्का शेट्टी से रोनित रॉय तक, 2025 में इन 5 सितारों ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, असल जिंदगी के लिए लिया ब्रेक
Last Updated:
आज के दौर में सोशल मीडिया फैंस से जुड़े रहने का सबसे बड़ा जरिया है, लेकिन साल 2025 में एक नया ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. कई बड़े सेलेब्रिटीज ने अचानक इस डिजिटल दुनिया से दूरी बनाकर सबको हैरान कर दिया. बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक, सितारों में ‘सोशल मीडिया ब्रेक’ लेने की होड़ सी लगी है. इन सितारों का मानना है कि हर समय ऑनलाइन रहने से उनकी मेंटल पीस पर असर पड़ रहा है. कोई अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और काम पर पूरी तरह फोकस करना चाहता है, तो कोई बेवजह की ट्रोलिंग और नेगेटिविटी से तंग आ चुका है. सेलेब्स अब ‘डिजिटल डिटॉक्स’ को अपनी सेहत के लिए जरूरी मान रहे हैं, ताकि वे वर्चुअल लाइफ से बाहर निकलकर अपनी असल जिंदगी को वक्त दे सकें.

नई दिल्ली. फैंस के साथ जुड़े रहने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म है सोशल मीडिया. लेकिन साल 2025 में कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है. सेलेब्स ने अपने अंतिम पोस्ट में दिल की बात के साथ सोशल मीडिया छोड़ने की वजह भी बताई. इस लिस्ट में अनीता हसनंदानी से लेकर अनुष्का शेट्टी रोनित रॉय और ऐश्वर्या लक्ष्मी के साथ ही जेमी लीवर के नाम भी शामिल हैं. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट.

अनीता हसनंदानी: टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने जुलाई 2025 में सोशल मीडिया से ब्रेक लिया. उनके इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. ब्रेक लेते समय अनीता ने एक पोस्ट में फैंस से माफी मांगते हुए लिखा था, ‘सॉरी दोस्तों! अब मैं जा रही हूं… बहुत समय से शोर था, अब खुद की आवाज सुनने का वक्त है.’ एक इंस्टा स्टोरी में उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि इन दिनों वह काफी चिड़चिड़ी महसूस कर रही हैं. अनीता ने यह ब्रेक मुख्य रूप से मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए लिया है, ताकि सोशल मीडिया के शोर से दूर खुद से जुड़ सकें.

अनुष्का शेट्टी: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और सफल अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने सितंबर में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की थी. उनकी हालिया फिल्म ‘घाटी’ को दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था. ब्रेक का ऐलान करते हुए अनुष्का ने एक हैंडरिटेन नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘नीली रोशनी को दीपक की लौ में बदलते हुए… मैं सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूर रहूंगी ताकि असली दुनिया से दोबारा जुड़ सकूं.’ उन्होंने फैंस को आश्वासन दिया कि जल्द ही ढेरों कहानियां और प्यार लेकर वापस लौटेंगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐश्वर्या लक्ष्मी: तमिल और मलयालम सिनेमा की टैलेंटेड अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी ने सितंबर में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की थी. ‘मायानाधी’, ‘पोन्नियिन सेलवन’, और ‘गट्टा कुश्ती’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं ऐश्वर्या ने लंबा नोट लिखकर बताया कि सोशल मीडिया ने उनका ध्यान काम से हटा दिया और छोटी-छोटी खुशियों का मजा खत्म कर दिया. उन्होंने कहा कि वह भुला दिए जाने का रिस्क उठा रही हैं, क्योंकि आजकल इंस्टाग्राम से बाहर रहना मतलब लोगों के दिमाग से बाहर होना है. फिर भी, कलाकार और अंदर की बच्ची के लिए यह फैसला सही है.

रोनित रॉय: साल 2025 में सोशल मीडिया छोड़ने वाले सेलेब्स की लिस्ट में रोनित रॉय का भी नाम शामिल है. अभिनेता ने नवंबर में सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है. रोनित ने अपनी अंतिम पोस्ट में फैंस को प्यार भरा संदेश देते हुए बताया कि वह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और खुद को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं. वह जीवन के उस मोड़ पर हैं जहां पुरानी आदतें छोड़कर नया रास्ता बनाना जरूरी है. यह ब्रेक मानसिक तौर पर मजबूती लाएगा और उन्हें बेहतर इंसान, रिश्ते और एक्टर बनाएगा. रोनित ने वादा किया कि वे जल्द ही वापस लौटेंगे.

जेमी लीवर: कॉमेडियन-एक्टर जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने दिसंबर में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की. उनकी मिमिक्री और कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, जो लोगों को खूब हंसाते हैं. जेमी ने अंतिम पोस्ट में बताया कि उन्हें अपने काम से गहरा लगाव है और लोगों को खुशी देना ईश्वर का आशीर्वाद मानती हैं. लेकिन, हाल की कुछ घटनाओं से उन्हें ऐसा लगा जैसे अपना छोटा हिस्सा खो दिया हो. उन्होंने बताया कि ब्रेक लेने का फैसला गुस्से से नहीं, बल्कि आत्मचिंतन से लिया गया है. फिलहाल वह आराम करना चाहती हैं. उन्होंने जल्द वापसी का वादा भी किया.