बांग्लादेश में James के कॉन्सर्ट पर हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
Last Updated:
Attacked on Nagar Baul James concert: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की बेरहमी से हत्या के बाद से वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है.इसी बीच जाने माने रॉक सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला होने की खबर सामने आई है. इस तरह की घटनाओं के बाद लोग वहां की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.
कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी नई दिल्ली. बांग्लादेश में अभी दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि अब रॉक सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला हो गया है. ये सब देखकर ये साफ हो गया है कि बांग्लादेश में हालात अब काफी खराब हो चुके हैं. ये देख ये भी साफ हो गया है कि वहां की कानून-व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है.
26 दिसंबर आधी रात में जाने माने बांग्लादेशी रॉक सिंगर और गीतकार नागर बाउल जेम्स के कॉन्सर्ट पर अफरा तफरी मच गई. काफी समय पहले से ही बांग्लादेश हिंसा के दौर से गुजर रहा है. हिंदू युवक दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की बेरहमी से हत्या को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे,कि बांग्लादेशी रॉक गायक और गीतकार नागर बाउल जेम्स के कॉन्सर्ट पर अफरा तफरी मच गई, बड़ी ही मुश्किल से वह अपनी जान बचाकर निकले.
लोगों ने उठाए सरकार पर सवाल
बीती रात सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर खूब तोड़फोड़ की गई.उस वक्त हालांत इतने बिगड़ चुके थे कि जेम्स को किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से बाहर आना पड़ा. उनका कॉन्सर्ट भी रद्द करना पड़ा.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 दिसंबर को फरीदपुर जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ पर मशहूर बांग्लादेशी रॉक गायक और गीतकार नागर बाउल जेम्स का कॉन्सर्ट रखा गया था.लेकिन लोकल कट्टरपंथी समूह ने कॉन्सर्ट पर हमला बोल दिया. हालत इतने बिगड़ गए थे कि लोग इधर-उधर भागते नजर आने लगे थे. इस हमले की लोग जमकर निंदा कर रहे हैं.
On Friday, 26 December, James, the iconic voice of Bangladeshi rock was scheduled to headline the 185th anniversary concert of Faridpur Zilla School. What should have been a celebration turned into chaos when an extremist group attacked the venue, vandalized property, and forced… pic.twitter.com/htpsEdxQys— Dipanwita Rumi(দীপান্বিতা রুমী) (@dipanwitarumi) December 26, 2025