aaj ka panchang 27 december 2025 shaniwar vrat tripushkar yoga shani dev puja muhurat bhadra kaal ashubh samay disha shool | आज का पंचांग, 27 दिसंबर 2025: त्रिपुष्कर योग, शनिवार व्रत, साढ़ेसाती-ढैय्या में करें शनि पूजा, दोपहर से नहीं होंगे शुभ कार्य, जानें दिनभर के मुहूर्त
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 December 2025: आज त्रिपुष्कर योग में शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. जो लोग साढ़ेसाती, ढैय्या, या शनि दोष से परेशान हैं, वे शनिदेव की पूजा करें. आज त्रिपुष्कर योग सुबह में 07:12 ए एम से लेकर 09:09 ए एम तक है. पंचांग अनुसार आज पौष शुक्ल सप्तमी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, वणिज करण, व्यतीपात योग, पूर्व का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. आज पूरे दिन राज पंचक है, वहीं भद्रा दोपहर में 01:09 पी एम से लगेगी. इस भद्रा का वास धरती पर है, इस वजह से दोपहर में कोई शुभ काम नहीं हो सकेगा. भद्रा में किए गए कार्यों के शुभ फल प्राप्त नहीं होते हैं.
जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, वे लोग शनिवार व्रत रखकर शनिदेव की पूजा करें. शनिदेव को नीले फूल, काले तिल, धूप, दीप, तेल आदि अर्पित करें. काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि चालीसा, शनि रक्षा कवच आदि पढ़ें, शनिवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद शनिदेव की आरती तेल वाले दीपक से करें. आप तिल या सरसों के तेल का उपयोग करें. शनि के कष्टों से मुक्ति के लिए आज लोहा, स्टील के बर्तन, कंबल, काले या नीले कपड़े, तिल, काली उड़द आदि का दान करें. नौकर, सफाई कर्मचारी, अपने नीचे काम करने वालों लोगों से सही से व्यवहार करें. गरीब और असहाय लोगों की मदद करें. इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे. आइए जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 दिसंबर 2025
- आज की तिथि- सप्तमी – 01:09 पी एम तक, फिर अष्टमी
- आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 09:09 ए एम तक, उसके बाद उत्तर भाद्रपद
- आज का करण- वणिज – 01:09 पी एम तक, विष्टि – 12:39 ए एम, दिसम्बर 28 तक, फिर बव
- आज का योग- व्यतीपात – 12:22 पी एम तक, फिर वरीयान्
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- शनिवार
- चंद्र राशि- मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:12 ए एम
सूर्यास्त- 05:32 पी एम
चन्द्रोदय- 11:49 ए एम
चन्द्रास्त- 12:24 ए एम, दिसम्बर 28
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:23 ए एम से 06:18 ए एम
- त्रिपुष्कर योग: 07:12 ए एम से 09:09 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 12:02 पी एम से 12:43 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:06 पी एम से 02:47 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 11:55 पी एम से 12:50 ए एम, दिसम्बर 28
- अमृत काल: 04:00 ए एम, दिसम्बर 28 से 05:34 ए एम, दिसम्बर 28
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:30 ए एम से 09:47 ए एम
चर-सामान्य: 12:22 पी एम से 01:40 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:40 पी एम से 02:57 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:57 पी एम से 04:15 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:32 पी एम से 07:15 पी एम
शुभ-उत्तम: 08:57 पी एम से 10:40 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:40 पी एम से 12:22 ए एम, दिसम्बर 28
चर-सामान्य: 12:22 ए एम से 02:05 ए एम, दिसम्बर 28
लाभ-उन्नति: 05:30 ए एम से 07:13 ए एम, दिसम्बर 28
आज के अशुभ समय
- गुलिक काल- 07:12 ए एम से 08:30 ए एम
- राहुकाल- 09:47 ए एम से 11:05 ए एम
- आडल योग- 09:09 ए एम से 07:13 ए एम, दिसम्बर 28
- यमगण्ड- 01:40 पी एम से 02:57 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 07:12 ए एम से 07:54 ए एम, 07:54 ए एम से 08:35 ए एम
- राज पंचक- पूरे दिन
- भद्रा- 01:09 पी एम से 12:39 ए एम, दिसम्बर 28
- भद्रा का वास- धरती पर
- दिशाशूल- पूर्व
शिववास
भोजन में – 01:09 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.