Rohit Sharma Vijay Hazare Trophy Catch: बुलेट की रफ्तार से आई गेंद, स्लिप में मुस्तैद खड़े थे रोहित शर्मा, VHT में लपका स्मार्ट कैच
Last Updated:
Rohit Sharma catch Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे दिन रोहित शर्मा भले ही बल्ले से संघर्ष करते नजर आए और शुक्रवार को उत्तराखंड के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए. गेंदबाजों को परेशान करने में नाकाम रहने के बाद जब रोहित फील्डिंग करने आए तो स्लिप कॉर्डन में एक शानदार कैच पकड़ा.
रोहित शर्मा का विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार कैचजयपुर: विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे मैच में रोहित शर्मा गोल्डन डक आउट हुए. पहली ही गेंद पर पुल शॉट लगाने के चक्कर में वह उत्तराखंड के खिलाफ बिना खाता खोले चलते बने. बैटिंग में खराब दिन गुजरने के बाद रोहित शर्मा ने फील्डिंग से भरपाई की कोशिश की, जब स्लिप कॉर्डन में एक दर्शनीय कैच पकड़ा. दूसरी पारी के तीसरे ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कमल सिंह का बल्ले का बाहरी किनारा लगा, जिसे पहले स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने लपकने में कोई गलती नहीं की.
मुंबई की लगातार दूसरी जीत
सस्ते में आउट होने के बाद रोहित ने फर्स्ट स्लिप पर एक बेहतरीन कैच लेकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. रोहित के कैच लेते ही स्टेडियम में शोर का स्तर बढ़ गया और दर्शक खुशी से झूम उठे.