ट्रेन सफर के लिए टिकाऊ मिर्च फ्राई रेसिपी, 10 दिन तक ताजा रहेगी.

Share to your loved once


Last Updated:

Mirch Fry Recipe : ट्रेन सफर के लिए मिर्च फ्राई एक बढ़िया विकल्प है, जो 10 दिन तक खराब नहीं होती और पूरी या पराठा के साथ सब्जी की जरूरत भी नहीं पड़ती. इसका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है.

f

ट्रेन में सफर के लिए निकलने से पहले सबसे बड़ा सवाल होता है कि खाने के लिए क्या ले जाएं. जो लंबे समय तक टिके. ऐसे में आप मिर्च फ्राई जरूर ट्राई कर सकते हैं. ट्रेन में जब सफर के लिए निकलते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि खाने के लिए ऐसा क्या लें, जो 2-3 दिन तक आराम से चले. क्योंकि, अधिकतर लोगों को ट्रेन का खाना बिल्कुल भी नहीं पसंद आता है. वह घर से ही कुछ ऐसा ले जाना चाहते हैं, जो लंबे समय तक टिके. ऐसे में अपनी मिर्च फ्राई जरूर ट्राई कर सकते हैं. जिसके साथ आपको सब्जी तक की जरूरत नहीं पड़ेगी.

g

इसके लिए सबसे पहले आपको बड़ी वाली मिर्च लेनी पड़ेगी. वह मिर्च, जिससे आप अचार बनाते हैं. वह मिर्च ले या फिर उसी शेप में थोड़ी छोटी भी मिलती है, उतना ही मोटा वह भी ले सकते हैं. शेप और साइज अपने मन अनुसार चुनाव कर ले और उसके बाद इस मिर्च को बीच से फाड़कर अंदर का जो बीज है. वह निकाल लें.

g

इसके बाद आप गैस पर कड़ाही चढ़ाई चढ़ा दें और इसमें चार बड़े चम्मच तेल डालने हैं. ध्यान रहे, तेल की मात्रा काफी अच्छी होनी चाहिए. अधिक तिल रहेगा,  तो जल्दी यह खराब नहीं होगा. फिर इसमें मंगरेला डालना है, थोड़ा सा अदरक, लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सा हिंग डाला है और इसको थोड़ा फ्राई कर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

g

जब यह फ्राई हो जाएगा, तब आपको जो मिर्च आपने काट के रखा है. उसको डाल दे. वहीं, दूसरी तरफ आपको एक मसाला भी तैयार करना है, एक मिक्सी जार में आप गोटा धनिया ले लीजिए. एक चम्मच मेथी ले लीजिए और चार चम्मच सौंफ ले लीजिए और इस सभी को पीस लीजिए.

g

जब आपकी मिर्च फ्राई हो जाए, तो यह जो आपने दरदरा मसाला सुखा पीस है. इसको डाल दीजिए और अच्छे से पकाइए. फिर इसमें एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर डाल दीजिए. फिर स्वाद अनुसार नमक डाल दीजिए, नमक का क्वांटिटी थोड़ा ज्यादा होना चाहिए.

g

मुश्किल से 5 मिनट के अंदर ही आपका यह बनकर पूरी तरह रेडी हो जाएगा. ये खाने में इतना स्वादिष्ट की अगर सफ़र में पूरी या पराठा ले जाते हैं, तो उसके साथ किसी तरह का कोई सब्जी की जरूरत नहीं पड़ेगी.

h

यह काम से कम 10 दिनों तक खराब होने वाला नहीं है. इसीलिए लंबे साल में ट्रेन सफर अगर तीन-चार दिन का भी है तो कोई बात नहीं, आप तीनों टाइम इस्तेमाल कर सकते हैं. यह हर व्यंजन का स्वाद को दुगना कर देगा. अगर आप थोड़ा सा सिरका डाल दें, तो खराब होने का बिल्कुल भी डर भी खत्म हो जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ट्रेन सफर में 10 दिन तक टिकेगा ये फूड, जानें से पहले बना लें ये लाजवाब रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP