मीठी-मीठी बातों से जीतते थे भरोसा, फिर फैलाते थे अपनेपन का मायाजाल, सबकुछ भूल महिलाएं खोल देती थी अपनी तिजोरी | Two fraudsters who cheating people in name of jewellery polishing arrested by PS Sarojini Nagar Delhi police

Share to your loved once


Last Updated:

सरोजिनी नगर में ज्वेलरी पॉलिश के बहाने महिलाओं से ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके कब्‍जे से नकद और अपराध में इस्‍तेमाल किया गया वाहन बरामद किया गया है.

भरोसा जीत बिछाते थे अपनेपन का मायाजाल, सबकुछ भूल महिलाएं खोल देती थी तिजोरी

Delhi Crime News: अच्छे कपड़े, मीठी-मीठी बातें और भरोसेमंद अंदाज ही उनकी सबसे बड़ी चाल होती है. इसी चाल के वह पॉश इलाके की महिलाओं को इस कदर अपने जाल में फंसाते थे कि वह बिना कुछ सोचे समझे अपनी तिरोजियां खोल देती थी. जी हां, साउथ वेस्ट दिल्‍ली के सरोजिनी नगर इलाके में महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो शातिर जालसालों को पुलिस ने अरेस्‍ट किया है. आरोपियों का अंदाज कुछ ऐसा होता, जैसे वह किसी बेहद सभ्य घराने से ताल्‍लुकात रखते हों. अपनी मीठी-मीठी बातों से पॉश इलाकों की महिलाओं का भरोसा जीतते के बाद वह सोने के गहनों को चमकाने की बात करते. जैसे ही उनके हाथों में गहने आते, वह महिलाओं को बेवकूफ बना फरार हो जाते थे.

पुलिस के मुताबिक, 17 दिसंबर 2025 को सरोजिनी नगर थाने में एक महिला ने ई-एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि दो अजनबी व्यक्ति उसके घर आए और खुद को ज्वेलरी पॉलिश करने वाला बताने लगे. उन्होंने सोने का पेंडेंट और एक अंगूठी ली और महिला से गर्म पानी लाने को कहा. जैसे ही महिला अंदर गई, दोनों आरोपी गहने लेकर मौके से फरार हो गए. मामले की जांच इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की लीडरशिप में एक टीम बनाई गई, जिसमें हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, अमरजीत, अजीत, मैनपाल, दिलबाग और अशोक भी शामिल थे. पुलिस टीम ने दोनों जालसाजों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए.

दिल्‍ली पुलिस की मेहनत रंग लाई और कुछ संदिग्धों को जीरोइन किया गया. उनकी तस्वीरों का फेस रिकग्निशन सिस्टम से मिलान कराया गया. जिससे पता चला कि दोनों पहले भी इसी तरह की जालसाजी में शामिल रह चुके हैं. टेक्निकल सर्विलांस और स्‍थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 21 दिसंबर 2025 को दोनों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष विहार निवासी विनोद प्रसाद साह और नंदनगरी निवासी मोहम्मद सत्तार के तौर पर हुई. पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे महिलाओं का भरोसा जीतते थे और सोने की ज्वेलरी पॉलिश करने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते थे. ठगी के बाद गहने बेच दिए जाते थे.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विनोद प्रसाद साह पहले भी एक ठगी के मामले में शामिल रह चुका है, जबकि मोहम्मद सत्तार पर दो पुराने ठगी के केस दर्ज हैं. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homecrime

भरोसा जीत बिछाते थे अपनेपन का मायाजाल, सबकुछ भूल महिलाएं खोल देती थी तिजोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP