aaj ka kark rashifal 16 december 2025 horoscope | today cancer horoscope | love career business horoscope | आज का कर्क राशिफल, 27 दिसंबर 2025
Aaj Ka Kark Rashifal 27 December 2025/नैनीताल. कर्क राशि के जातकों के लिए आज 27 दिसम्बर 2025, शनिवार का दिन व्यस्तता, जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है. आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता ही भविष्य के मार्ग तय करेगी. नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, आज शनिवार का प्रभाव आपके जीवन में कर्म, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा ले सकता है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन मन में कई योजनाएं एक साथ चल सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. ऐसे में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. नैनीताल में रहने वाले पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि दोपहर बाद कार्यक्षेत्र और व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है.
ऑफिस में रहना होगा सावधान
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काम का दबाव बढ़ाने वाला हो सकता है. वरिष्ठ अधिकारी आपसे अतिरिक्त जिम्मेदारी की अपेक्षा कर सकते हैं. यदि आप सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में हैं तो फाइल, डाटा या कागजी कार्यों में सतर्कता रखें. दोपहर बाद अचानक कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है, जिसे समय पर पूरा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है. विशेष रूप से आभूषण, फैशन, कॉस्मेटिक, कपड़ा या सजावटी वस्तुओं से जुड़े व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है. पुराना रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. हालांकि पार्टनरशिप के काम में जल्दबाजी से बचना शुभ होगा.
लव लाइफ में आएगा ट्विस्ट
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. पार्टनर के साथ समय की कमी के कारण कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं. बातचीत में संयम रखें और शब्दों का चयन सोच-समझकर करना आज ठीक रहेगा. अविवाहित जातकों को किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य और भावनाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहने वाला है. पढ़ाई से मन थोड़ा भटक सकता है, लेकिन यदि आप अनुशासन बनाए रखते हैं तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपने नोट्स और पुराने प्रश्नों पर फोकस करना चाहिए. दोपहर बाद पढ़ाई में सुधार देखने को मिलेगा.
मिलेगी हैप्पी न्यूज
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन घरेलू और सामाजिक जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. हालांकि शाम के समय कोई शुभ समाचार या पारिवारिक सहयोग आपके मन को सुकून देगा. आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : काला
उपाय :
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल और काला वस्त्र अर्पित करना शुभ रहेगा. इससे शनि दोष शांत होगा और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.