Delhi News | Delhi Crime News | Delhi Police News | इंस्टाग्राम में हुआ उससे प्यार, बाली उम्र में कर ली शादी, फिर जिंदगी में आया ऐसा भूचाल, डर से कांप गया पूरा परिवार | fell in love on Instagram got married then such a turmoil struck their lives entire family trembled with fear
Last Updated:
Delhi के Civil Lines में 17 साल की लड़की 26 मई 2024 को लापता हुई, Crime Branch की टीम ने बवाना से उसे सुरक्षित बरामद किया. लड़की ने युवक से शादी की थी, जांच जारी है.

Delhi Crime News: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 26 मई 2024 की सुबह एक घर से बेटी अचानक गायब हो गई. 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होते ही परिवार की दुनिया जैसे थम सी गई. मां की आंखों से नींद गायब थी और पिता हर दरवाजे पर उम्मीद लिए खड़े थे. बेटी की एक झलक पाने की तड़प हर पल बढ़ती जा रही थी.
परिवार ने तुरंत सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामला आईपीसी की धारा 363 के तहत दर्ज हुआ. बच्ची नाबालिग थी, इसलिए केस की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया गया. यह यूनिट ऐसे मामलों की नोडल एजेंसी है, जहां एक छोटी सी देरी भी किसी परिवार की जिंदगी बदल सकती है.
एसीपी सुरेश कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर संजय कुमार, एसआई विशाल गुप्ता, हेड कांस्टेबल अमित और महिला कांस्टेबल दीपिका की एक खास टीम बनाई गई. टीम ने सबसे पहले बच्ची के माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों से बात की. हर छोटी जानकारी को जोड़ा गया. मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया एक्टिविटी और तकनीकी सर्विलांस के जरिए सुराग तलाशे गए.
जांच के दौरान एक अहम बात सामने आई. नाबालिग लड़की की पहचान एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और करीब दो साल तक दोनों संपर्क में रहे. 26 मई को लड़की बिना किसी को बताए घर से निकल गई और दिल्ली के बवाना इलाके में उस युवक के साथ रहने लगी. परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी.
हेड कांस्टेबल अमित को मिली खास सूचना के आधार पर टीम ने बवाना के रमेश कॉलोनी के पास इलाके में दबिश दी. कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार वह पल आया, जब टीम ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया. बेटी को सही-सलामत देखकर पुलिस टीम ने राहत की सांस ली, वहीं परिवार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था.
पूछताछ में सामने आया कि बच्ची आठवीं तक पढ़ी थी और उसके तीन भाई-बहन हैं. बाद में, उसने उसी युवक से शादी कर ली थी. कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को संबंधित स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया, ताकि आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार हो सके.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें