Salman Khan Bday Party: आज की पार्टी मेरी तरफ से, सलमान खान ने बुलाया चले आए धोनी, पनवेल फार्महाउस में भाईजान के बर्थडे का जश्न

Share to your loved once


Last Updated:

MS Dhoni at panvel farmhouse for salman khan 60th birthday celebration: सलमान खान के 60वें जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘भाईजान’ के पनवेल फार्महाउस पर पहुंचे. धोनी पत्नी साक्षी और बेटी संग नजर आए. धोनी की झलक मिलते ही फैंस और पैपराजी ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

आज की पार्टी मेरी तरफ से, सलमान ने बुलाया चले आए धोनी, पनवेल में जश्नसलमान खान के बर्थडे बैश में पहुंचे धोनी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार और भाईजान सलमान खान 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. 27 दिसंबर यानी आज सलमान अपने जन्मदिन का जश्न पनवेल स्थित फार्महाउस में मना रहे हैं, जिसमें शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. सलमान ने बॉलीवुड से इतर भी कई जाने माने चेहरों को बर्थडे बैश में इन्वाइट किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं. धोनी इस ग्रैंड पार्टी में शामिल होने के लिए अपने परिवार संग पहुंचे.

भाईजान के बर्थडे बैश में धोनी
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और भारत को तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले महान कप्तान एमएस धोनी सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए उनके फार्महाउस पहुंचे. धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी भी थीं. फार्महाउस के बाहर जैसे ही धोनी की कार पहुंची तो उसे फैंस और पैपराजी ने चारों ओर से घेर लिया, जिसे देखकर धोनी मुस्कुराते नाजा आए. इसके बाद धोनी को कार आगे जाने के लिए इशारा करते हुए देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP