Delhi News | Delhi Crime News | Delhi Police News | MTNL के लिए सिर दर्द बनी थी दो महिलाएं, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई ऐसी कारस्‍तानी, पुलिस ने अरेस्‍ट कर भेजा जेल | Two women headache for MTNL mischievous acts caught on CCTV cameras police arrested

Share to your loved once


Last Updated:

महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के लिए सिर दर्द बन चुकी दो महिलाओं को दिल्ली आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अरेस्‍ट किया है. इन महिलाओं के साथ दो अन्‍य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

MTNL के लिए सिर दर्द बनी 2 महिलाएं, CCTV में कैद हुई पूरी कारस्‍तानी, अरेस्‍ट

Delhi Crime News: दिल्‍ली के आउटर डिस्ट्रिक्‍ट में दो महिलाएं एमटीएनएल के लिए सिर दर्द न चुकी थी. गनीमत रही कि इनकी कारगुजारी इलाके में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. इसी बिनाह पर पुलिस ने इन दोनों महिलाओं सहित चार लोगों को अरेस्‍ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. दरअसल यह पूरा मामला एमटीएनएल के जंक्शन बॉक्स और कॉपर केबल की चोरी से जुड़ा हुआ है. यह गिरफ्तारी स्पेशल स्टाफ आउटर डिस्ट्रिक्ट और थाना मंगोलपुरी की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई का नतीजा है. गिरफ्लार आरोपियों में चोरी का सामान खरीदने वाला एक रिसीवर भी शामिल है.

मामला 16 दिसंबर 2025 का है, जब मंगोलपुरी थाना क्षेत्र से एमटीएनएल के दो जंक्शन बॉक्स और कॉपर केबल चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज कराई थी. चोरी की घटनाओं से इलाके में कम्‍युनिकेशन सर्विसेज प्रभावित हो रही थीं. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थलों के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की. सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले. फुटेज में एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा दिखाई दिया, जिनका इस्तेमाल चोरी में किया जा रहा था. पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के साथ-साथ मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया.

24 दिसंबर 2025 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी रानी बाग इलाके में मौजूद हैं. सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ और मंगोलपुरी थाना पुलिस की टीम ने चंद्र हरि सिंह मार्ग के पास छापा मारा. इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया. उनकी पहचान राकेश उर्फ भोला और वकील के रूप में हुई. पूछताछ में दोनों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए. आरोपियों ने बताया कि वे अपनी दो महिला साथियों के साथ मिलकर मंगोलपुरी इलाके में कई दिनों से एमटीएनएल जंक्शन बॉक्स और कॉपर केबल चोरी कर रहे थे. चोरी के लिए ब्लेड कटर, रॉड, रिंच और स्पैनर जैसे औजारों का इस्तेमाल किया जाता था. पुलिस ने इन सभी औजारों को बरामद कर लिया है.

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा भी बरामद किया गया. जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल राकेश की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है, जबकि ऑटो रिक्शा खुद राकेश के नाम पर दर्ज है. इसके बाद पुलिस ने दूसरी रेड कर भलस्वा डेयरी इलाके की कालंदर कॉलोनी में की, जहां से दोनों महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इस तरह चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल चार चोरी के मामलों का खुलासा किया गया है, जिनमें एक रिसीवर भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, आरोपी वकील पहले भी तीन चोरी के मामलों में शामिल रहा है, जबकि राकेश उर्फ भोला का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homedelhi

MTNL के लिए सिर दर्द बनी 2 महिलाएं, CCTV में कैद हुई पूरी कारस्‍तानी, अरेस्‍ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP