इन मूलांक वाले लोगों की साल 2026 में होगी चांदी! खूब होगी पैसों की बरसात, इनको होगा नुकसान
Last Updated:
Numerology 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार 2026 का मूलांक 1 है, जिसका स्वामी सूर्य देव हैं. यह वर्ष मूलांक 1, 3, 5 और 7 वालों के लिए तरक्की और धन लाभ देगा. मूलांक 2 और 4 वालों को सावधानी रखनी होगी. सूर्य उपासना से लाभ मिलेगा.
हरिद्वार. साल 2026 किनके लिए अच्छा रहेगा और किन जातकों के लिए समस्याएं लेकर आया है. यह जानने की उत्सुकता सभी के मन में है. अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर गणना की जाती है, जिससे शुभ और अशुभ प्रभावों की जानकारी मिलती है. अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2026 का मूलांक 1 है और 1 नंबर ग्रहों के स्वामी सूर्य देव का है. साल 2026 ग्रहों के स्वामी सूर्य देव को समर्पित होने के कारण लोगों के लिए ऊर्जावान और तरक्की के नए-नए अवसर लेकर आया है. साथ ही कुछ जातकों के लिए यह साल आर्थिक नुकसान भी लेकर आया है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2026 किन जातकों के लिए शुभ रहेगा और किन जातकों को उपाय करने होंगे.
साल 2026 शुभ और अशुभ की ज्यादा जानकारी अंक ज्योतिष से देते हुए हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि 2026 का मूलांक एक है और एक नंबर ग्रहों के स्वामी सूर्य देव का है. सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह साल धन की वृद्धि लेकर आया है. अप्रैल से जुलाई के महीने तक सरकारी नौकरी वाले जातकों को विशेष धन लाभ मिलेगा. जिन जातकों की जन्म तिथि का मूलांक 1, 5 और 7 है, उनके लिए साल 2026 आर्थिक लाभ वाला रहेगा. जिन जातकों का मूलांक 2 और 4 है उनके लिए साल 2026 में आर्थिक नुकसान, धन हानि, स्वास्थ्य हानि और अनावश्यक खर्च आदि की समस्याएं बनी रहेगी.
वह बताते हैं कि साल 2026 में सरकारी नौकरी वालों की मौज रहेगी. ग्रहों के स्वामी सूर्य देव राज्य सरकार के कारक हैं. जो जातक राज्य सरकार की नौकरी करते हैं उन्हें आर्थिक लाभ होगा तो वहीं मूलांक 1, 3, 5 और 7 वाले वालों का प्रमोशन, आय में वृद्धि आदि के कारण विशेष धन लाभ के योग बने हुए हैं. वह आगे बताते हैं कि जो जातक एक तीन पांच और साथ मूलांक वाले नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश इस साल खत्म होगी. यह साल 1,3,5, 7 वाले मूलांक की जातकों के लिए विशेष वृद्धि वाला रहेगा. वही अन्य जातकों 2, 4 मूलांक या अन्य मूलांक वाले जातकों के लिए को सूर्य देव की उपासना, जल में गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देने और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सभी कार्यों में तेजी आएगी और यह साल आपके अनुकूल रहेगा. सूर्य देव पिता के कारक है इसलिए अपने पिता की सेवा करने से भी साल 2026 में विशेष लाभ मिलेंगे.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें