नये साल की शुरुआत करें इस खास मीठे से, 15 मिनट में बनती है ब्रेड रसमलाई, स्वाद ऐसा की बच्चे पीछे-पीछे घूमते!

Share to your loved once


Last Updated:

Bread Rasmalai Recipe: दरभंगा की निधि चौधरी ने झटपट ब्रेड से रसमलाई बनाने का आसान तरीका बताया. इसमें कस्टर्ड पाउडर, दूध और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है. यह रियल रसमलाई जैसी नहीं होती पर इसका स्वाद लाजवाब होता है. एकदम से मेहमान आ जाएं तो यह मीठा बनाएं.

ख़बरें फटाफट

नये साल की शुरुआत करें इस खास मीठे से, 15 मिनट में बनती है ब्रेड रसमलाईDarbhanga 

दरभंगा: नए साल की शुरुआत घर में बने कुछ मीठे से की जाए तो कितना अच्छा होगा, जैसे रसमलाई. रसमलाई एक ऐसी मिठाई है, जिसे हर कोई पसंद करता है, खासकर बच्चों की यह सबसे ज्यादा पसंदीदा मिठाई मानी जाती है. तो अब इसके लिए आपको बाजार में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अपने घर में शॉर्टकट तरीके से रसमलाई बना सकते हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आएगी. ना इसमें ज्यादा मेहनत है और ना ही ज्यादा खर्च. मजे की बात यह है कि यह झट से बन जाती है और टेस्ट में लाजवाब होती है.

ऐसे करें रसमलाई बनाने की शुरुआत
मिथिला की गृहणी निधि चौधरी से रसमलाई बनाने का घरेलू नुस्खा जानते हैं. सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध को थोड़ा सा गर्म करें और एक कटोरी में रखें. उसमें 1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर अच्छे से मिला दें. फिर एक बर्तन में एक गिलास दूध लेकर उसे गैस चूल्हे पर चढ़ाकर अच्छे से उबलने दें. जब दूध में अच्छी उबाल आ जाए, तो उसमें चीनी, इलायची पाउडर और कस्टर्ड मिला हुआ दूध डालकर अच्छे से मिलाएं और उतार लें.

ब्रेड से बनती है यह रसमलाई, नहीं लगता टाइम
फिर आप एक ब्रेड लें और चाकू की मदद से उसके चारों तरफ के थोड़े-थोड़े किनारे काट दें. उसके बाद ब्रेड को चार भागों में करें, जिससे वह चतुर्भुज आकार में हो जाए. फिर एक पैन या तवा गैस चूल्हे पर चढ़ाएं और उसमें थोड़ी सी घी डालकर अच्छे से गर्म करें. जब घी अच्छे से गर्म हो जाए, तो उसमें छोटे-छोटे ब्रेड के टुकड़े डालकर उन्हें अच्छे से सेक लें.

इसके बाद ब्रेड पर तैयार किया हुआ कस्टर्ड वाला दूध डाल दें. आप चाहें तो उसमें ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं. फिर उसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद आप इसे अपने घर आए मेहमानों को परोस सकते हैं. यकीन मानिए, मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. इसे बनाना आसान है और इसमें समय भी नहीं लगता. यह ओरिजिनल रसमलाई जैसी नहीं होती पर स्वाद लाजवाब होता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

homelifestyle

नये साल की शुरुआत करें इस खास मीठे से, 15 मिनट में बनती है ब्रेड रसमलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP