सलमान के बर्थडे पर बढ़ी गैलेक्सी की सिक्योरिटी, पनवेल फार्महाउस में सेलिब्रेशन, धोनी समेत पहुंचे कई सेलेब्स

Share to your loved once


Last Updated:

सलमान खान का 60वें बर्थडे का सेलिब्रेशन में अरबाद खान और उनकी पत्नी शूरा खान अपनी न्यू बॉर्न बेबी सिपारा के साथ पहुंच गए हैं. सलमान की बर्थडे पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साक्षी के साथ शिरकत कर रहे हैं. सलमान का बर्थडे पनवेल वाले फार्म हाउस पर सेलिब्रेट किया जा रहा है. रणदीप हुड्डा, यूलिया वंतूर समेत कई करीबी दोस्त और फैमिली के सदस्य पहुंच रहे हैं. सलमान के गैलेक्स अपार्टमेंट की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है.

ख़बरें फटाफट

VIDEO: सलमान के 60वें बर्थडे पर बढ़ी गैलेक्सी की सिक्योरिटी, पनवेल में जश्नसलमान खान के 60वें बर्थडे का जश्न की तैयारी शुरू. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @beingsalman)

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. उनके जन्मदिन से पहले मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया है, ताकि जश्न के दौरान पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में पुलिस अधिकारी सलमान के घर के बाहर तैनात नजर आ रहे हैं. हालांकि, सलमान अपना 60वां बर्थडे पनवेल स्थित फार्महाउस में करीबी दोस्तों और फैमिली के साथ मनाने जा रहे हैं.

सलमान खान के हरे-भरे फार्महाउस पर खान फैमिली के कई सदस्य और आमंत्रित मेहमान पहुंचते नजर आए. सलमान खान अक्सर अपना जन्मदिन या तो मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में या फिर पनवेल के फार्महाउस में मनाते हैं. सलमान के इस खास दिन पर उनके माता-पिता सलीम खान और सलमा खान मौजूद रहे. उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा और बच्चों अहिल व आयत के साथ पहुंचीं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP