माफिया मतलब गद्दी… डायलॉग-अतीक का, वीडियो- खुद का, रंगबाजी का ऐसा शौक

Share to your loved once


Last Updated:

लड़कों ने अतीक अहमद की धमकाने वाली वॉइस रिकॉर्डिंग लगाकर रील बनाई थी. रील में गालियों का भी इस्तेमाल किया गया था. युवकों ने धमकाने वाली रिकॉर्डिंग माफिया मतलब गद्दी और गद्दी मतलब माफिया पर रील बनाया था.

माफिया मतलब गद्दी... डायलॉग-अतीक का, वीडियो- खुद का, रंगबाजी का ऐसा शौक माफिया अतीक के डायलॉग पर बनाया था वीडियो.

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में सरकार भले ही माफियाओं को खत्म करने में लगी हुई है. लेकिन सूबे के नौजवानों का जो माफियाओं के प्रति अटरैक्शन है, वो कम नहीं हो रही है. सोशल मीडिया पर आपको ऐसे तमाम वीडियो मिल जाएंगे, जिसमें बाहुबलियों और माफियाओं के डायलॉग पर लड़के रील बना रहे हैं. ऐसा ही मामला प्रयागराज जिले से सामने आया है, जहां अतीक अहमद की स्टाइल में रील बनाना युवकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

अतीक अहमद के डायलॉग का किया इस्तेमाल
लड़कों ने अतीक अहमद की धमकाने वाली वॉइस रिकॉर्डिंग लगाकर रील बनाई थी. रील में गालियों का भी इस्तेमाल किया गया था. युवकों ने धमकाने वाली रिकॉर्डिंग माफिया मतलब गद्दी और गद्दी मतलब माफिया पर रील बनाया था. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने के एसआई ब्रह्मेश मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस के मुताबिक गाड़ी संख्या यूपी 71 बीटी 1960 और दूसरी गाड़ी संख्या यूपी 70 डीए 0040 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है.

रेस लगाते हुए कर रहे थे स्टंट
एफआईआर के अनुसार 25 दिसंबर को पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. एयरपोर्ट चौराहे से एरावत चौराहे के बीच कुछ गाड़ियों, जिनमें 10 से 12 लोग स्टंट करते हुए रेस लगा रहे थे और वीडियो बना रहे थे. आरोपी युवकों की हरकत से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सड़क की मरम्मत कर रहे और पौधों में पानी डाल रहे मजदूर और कर्मचारी भी इधर-उधर भागने लगे.

दोनों गाड़ियों को पुलिस ने किया सीज
इस हरकत से लोगों में डर का माहौल हो गया. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पकड़े गए युवकों की पहचान मोहम्मद सुनेफ, शुभम कुमार भारती, मोहम्मद हमदान और नूर आलम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है और आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है. वीडियो में तेज रफ्तार कार सवार छात्र शोर मचाते हुए गाड़ियों से बाहर निकलकर रील बना रहे थे.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

माफिया मतलब गद्दी… डायलॉग-अतीक का, वीडियो- खुद का, रंगबाजी का ऐसा शौक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP