Rinku Singh century VHT: भैया में भैया रिंकू सिंह भैया… यूपी के लाल का एक और धमाका, सिर्फ 60 गेंद में खेली 106 रन की विस्फोटक पारी
Last Updated:
Rinku Singh Century Vijay Hazare Trophy: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह विजय हजारे ट्रॉफी में जब उत्तर प्रदेश की कप्तानी कर रहे हैं तो उसी अंदाज में रन बना रहे हैं, जैसे आईपीएल और टीम इंडिया के लिए धुनाई करते हैं. शुक्रवार को चंडीगड़ के खिलाफ अपनी टीम को 367 रन के स्कोर तक पहुंचाने में उन्होंने 60 गेंद में 106 रन की पारी खेली.
विजय हजारे ट्रॉफी में रिंकू सिंह का बल्ला जमकर गरजाराजकोट: आखिरी लम्हों में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्ट किए गए रिंकू सिंह का विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ला जमकर बोल रहा है. चंडीगढ़ के खिलाफ राजकोट में खेले गए मैच में रिंकू ने सिर्फ 60 गेंद में 106 रन की नाबाद पारी खेल डाली. रिंकू का ये लिस्ट ए क्रिकेट में बेस्ट स्कोर और दूसरी सेंचुरी है. हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 48 गेंद में 67 रन बनाए थे.
11 चौके और चार छक्के से सजी पारी
विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में यूपी की कप्तानी संभाल रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 चौके और चार छक्के लगाए. पांचवें नंबर पर उतरते हुए रिंकू ने 176.67 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए अपनी टीम का स्कोर 367/4 तक पहुंचाया. रिंकू के अलावा आर्यन जुयाल ने भी 134 रन की पारी खेली. दोनों के बीच 77 गेंद में 134 रन की पार्टनरशिप हुई. इसके बाद पांचवें विकेट के लिए प्रशांत वीर के साथ 35 गेंद में 63 रन की साझेदारी जोड़ी.
टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं रिंकू
पहले ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें भारतीय वर्ल्ड कप टीम से बाहर किया जाना कोई गलती नहीं थी, लेकिन अब टीम में चुने जाने के बाद उन्हें तैयारी के लिए भरपूर समय मिल रहा है. रिंकू जिस अंदाज में रन बना रहे हैं उससे सिलेक्टर्स खुश होंगे कि उन्होंने सही घोड़े पर दांव लगाया है.
यूपी की शानदार जीत
रिंकू सिंह और आर्यन जुयाल के शतकों के बाद गेंदबाजों ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. लेग स्पिनर जीशान अंसारी (29 रन देकर चार विकेट) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में लगातार दूसरी दफा चार विकेट हासिल किए जबकि चंडीगढ़ की टीम 29.3 ओवर में सिर्फ 140 रन पर ढेर हो गई. अन्य स्पिनरों विप्रज निगम (35 रन देकर दो विकेट) और प्रशांत वीर (11 रन देकर एक विकेट) ने भी अच्छा साथ दिया, जिससे उत्तर प्रदेश ने हर विभाग में दबदबा दिखाया.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें