IND W vs SL W 3rd T20I Live: जीत की हैट्रिक के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया, श्रीलंका के पास वापसी का आखिरी मौका

Share to your loved once


IND W vs SL W Live Cricket Score, 3rd T20I: हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में पांच मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर अजेय बढ़त लेने उतरेगी. मुकाबला 7 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 6.30 बजे होगा. भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे है. ऐसे में भारत की नजरें जीत की हैट्रिक के साथ ही सीरीज लॉक करने पर होंगी. दूसरी ओर, चमारी अटापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम के पास वापसी का आज आखिरी मौका है. भारत ने विशाखापत्तनम में पहले दो टी20 मैचों में आठ और सात विकेट से जीत दर्ज की है.

जबरदस्त फॉर्म में भारत
मेजबान टीम के पास शानदार बल्लेबाजी क्रम है और पिछले दोनों मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी मैच विनर के रूप में उभरे. पहले मैच में जहां जेमिमा रौड्रिग्स का बल्ला बोला तो दूसरे में विस्फोटक बैटिंग करते हुए शेफाली वर्मा ने जीत दिलाई. भारत की गेंदबाजी भी दमदार रही है. खासकर स्पिनरों का दबदबा रहा है. गेंदबाजों ने पहले मैच में श्रीलंका को 6 विकेट पर 121 रन और दूसरे मैच में 9 विकेट पर 128 रन पर रोक दिया. युवा श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी दिखाई है.

श्रीलंका को वापसी की उम्मीद
दूसरी ओर श्रीलंका को उम्मीद है कि जगह बदलने से उसकी किस्मत भी बदलेगी. हालांकि, दोनों टीमों के प्रदर्शन में जमीन आसमान का अंतर है. श्रीलंका को दोनों मैचों में उसके बल्लेबाजों ने निराश किया. पहले मैच में विष्मी गुणरत्ने ने 43 गेंद में 39 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा आक्रामक पारियां नहीं खेल सके. दूसरे मैच में चमारी अटापट्टू के आउट होने के बाद श्रीलंका ने 26 रन के भीतर छह विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में इस मुकाबले में श्रीलंका को टीम एफर्ट ही जीत दिला सकता है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा.

श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP