कदंबा चटनी रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ | Kadamba Chutney Benefits & Easy Recipe

Share to your loved once


Last Updated:

Kadamba Chutney Benefits: ‘कदंबा चटनी’ दक्षिण भारत की एक पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक रेसिपी है. जो धनिया. पुदीना और करी पत्तों के औषधीय गुणों से तैयार की जाती है. इसका नाम ‘मिश्रण’ को दर्शाता है और यह पाचन के लिए रामबाण मानी जाती है. इसे इडली. डोसा और चावल के साथ खाया जाता है. कम तेल और ताजी जड़ी-बूटियों के कारण यह एक परफेक्ट हेल्दी डाइट का हिस्सा है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. दक्षिण भारतीय खान-पान अपनी सादगी और स्वास्थ्य लाभों के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इसी परंपरा का एक अनमोल हिस्सा है ‘कदंबा चटनी’. तमिल में ‘कदंबा’ का अर्थ होता है ‘मिश्रण’. यह चटनी करी पत्ते. धनिया और पुदीने जैसे औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटियों का एक बेहतरीन मेल है. यह न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाती है. बल्कि इसे पाचन तंत्र के लिए एक प्राकृतिक औषधि के समान माना जाता है.

कदंबा चटनी बनाने के लिए घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जाता है. इसमें ताजे कढ़ी पत्ते. धनिया. पुदीना. उड़द दाल (2 चम्मच). चना दाल (1 चम्मच). 5-6 सूखी लाल मिर्च. अदरक. लहसुन. इमली. हींग और नमक की आवश्यकता होती है. तड़के के लिए राई. तेल और करी पत्तों का उपयोग किया जाता है.

बनाने की सरल विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर उड़द और चना दाल को सुनहरा होने तक भूनें. फिर इसमें सूखी लाल मिर्च. अदरक और लहसुन डालकर 1 मिनट तक चलाएं और अंत में हींग डालें. अब इसी पैन में साफ किए हुए कढ़ी पत्ते. पुदीना और धनिया डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं. ध्यान रखें कि पत्तों का प्राकृतिक हरा रंग बरकरार रहे.

तैयार करने का तरीका
जब भुना हुआ मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए. तब इसे मिक्सर जार में इमली और नमक के साथ डालें. थोड़ा पानी मिलाकर इसे अपनी पसंद के अनुसार स्मूथ या दरदरा पीस लें. अंत में राई. लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते का देसी तड़का लगाकर इसे सर्व करें.

सेहत के लाभ और उपयोग
यह चटनी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है. इसमें मौजूद अदरक और हींग पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं. इसे आमतौर पर इडली और डोसा के साथ परोसा जाता है. लेकिन कई लोग इसे गरम चावल के साथ भी खाना पसंद करते हैं. हर घर में स्वादानुसार इसकी सामग्रियों में थोड़ा बदलाव भी किया जा सकता है.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

homelifestyle

पाचन की समस्याओं से हैं परेशान? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये ‘कदंबा चटनी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP