देसी घी, गुड़ और इत्र की खुशबू से बनी भुरभुरी बनी कन्नौज की पारंपरिक पहचान
Kannauj Latest News : कन्नौज की पहचान सिर्फ इत्र और खुशबू तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की पारंपरिक मिठाइयां भी उतनी ही मशहूर हैं, इन्हीं में एक नाम है भुरभुरी, जो सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की पहली पसंद बन जाती है. कन्नौज के प्रसिद्ध कलावती गट्टा भंडार में तैयार होने वाली भुरभुरी मिठास स्वाद में जितनी जबरदस्त है, उतनी ही खास इसकी बनाने की परंपरा भी है.