सर्दियों में नाखून हो रहे हैं रूखे और सफेद? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, बनेंगे मजबूत और चमकदार – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Nail Care Tips: सर्दियों में ठंडी हवा, कम नमी और गर्म पानी के ज्यादा इस्तेमाल से नाखून रूखे, सफेद और कमजोर हो जाते हैं. सही देखभाल न होने पर नाखून टूटने भी लगते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार नाखूनों को नमी युक्त रखना, तेल से मालिश करना और केमिकल से बचना जरूरी है. साथ ही सही खान-पान भी नाखूनों की सेहत में अहम भूमिका निभाता है. इन आसान उपायों से सर्दियों में नाखून मजबूत और चमकदार बनाए जा सकते हैं.

नाखून

सर्दियों के मौसम में जहां एक और हमारी त्वचा रूखी हो जाती है, वहीं शरीर का एक ऐसी हिस्सा भी है जिसकी और हमारा ध्यान अक्सर नहीं जाता और वो हिस्सा है ‘नाखून’. दरअसल, हम अपने नाखूनों का सर्दी में ख्याल नहीं रखते हैं जिस वजह से कई बार वह बिल्कुल रुखे हो जाते हैं और सफेद पड़ने लगते हैं. ठंडी हवा कम नमी और बार-बार गर्म पानी के इस्तेमाल से नाखूनों की प्राकृतिक नमी खत्म होने लगती है. इसका असर यह होता है कि नाखून रूखे, बेजान और सफेद दिखने लगते हैं. कई लोगों के नाखून सर्दियों में टूटने भी लगते हैं.

नाखून

सर्दियों में नाखूनों की देखभाल के लिए सबसे जरूरी है कि उन्हें नमी युक्त रखा जाए. इसके लिए आप कोल्ड क्रीम, नारियल तेल या अन्य घरेलू तेलों का हल्का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे नाखून रूखे नहीं होंगे. इसके साथ ही केमिकल युक्त उत्पादों के अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए. ये उत्पाद शुरुआत में नाखूनों को अच्छा दिखा सकते हैं, लेकिन लंबे समय में नाखूनों को पीला और कमजोर बना देते हैं.

नाखून

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए रोज़मर्रा की आदतों में थोड़े बदलाव जरूरी हैं. हाथ धोने के बाद मॉइश्चराइजर या हैंड क्रीम जरूर लगाएं. नाखूनों पर क्रीम लगाना न भूलें. रात को सोने से पहले नारियल तेल, जैतून तेल या बादाम तेल से नाखूनों की मालिश करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नाखून

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. डीपी शिवहरे के अनुसार, नाखूनों की सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि सही खान-पान से भी जुड़ी होती है. प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और बायोटीन की कमी से नाखून कमजोर और सफेद हो सकते हैं. इसलिए सर्दियों में अपने आहार में हरी सब्जियां, दालें, दूध और दही, मूंगफली व ताजे फल जरूर शामिल करें.

नाखून

महिलाओं को सर्दियों में नाखून ज्यादा लंबे नहीं रखने चाहिए, क्योंकि लंबे नाखून जल्दी टूटते हैं. नेल पॉलिश और नेल रिमूवर का ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि इनमें मौजूद केमिकल नाखूनों को और ज्यादा ड्राई कर देते हैं. हफ्ते में 1-2 बार नाखूनों को गुनगुने पानी में भिगोकर हल्के हाथ से साफ करें, फिर तेल लगाएं. अगर इन उपायों के बाद भी नाखूनों की समस्या बनी रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है. इन आसान आदतों से आप सर्दियों में भी अपने नाखूनों को स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बना सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में नाखून हो रहे हैं रूखे और सफेद? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP