‘धुरंधर’ ने बॉक्स-ऑफिस पर उड़ाया धुआं, 1000 करोड़ क्लब में मारी धांसू एंट्री, रणवीर सिंह ने शाहरुख-आमिर को दी टक्कर

Share to your loved once


Last Updated:

Dhurandhar Crosses 1000 Crore Mark: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धुआं उड़ा रखा है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई. ‘धुरंधर’ पहले ही दिन से लगातार अंधाधुन कमाई कर रही है.

आदित्य धर की फिल्म पहले दिन से बॉक्स-ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है. असली घटना से प्रेरित ये कहानी कमाई के मामले में हर दिन एक नया कीर्तिमान बना रही है. अब रणवीर सिंह की फिल्म ने इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है.

धुरंधर की धुआंधार रफ्तार पर सवार होकर रणवीर सिंह ने 1000 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री कर ली है. एक्टर 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले अपनी पीढ़ी के पहले एक्टर हैं. रणवीर ने खुद को इकलौते सच्चे सुपरस्टार के रूप में खुद को सबसे ऊपर साबित कर दिया है.

ऐसे दौर में जहां स्टारडम कई फॉर्मेट, भाषाओं और डिजिटल शोर में बंटा नजर आता है. वहीं रणवीर की यह उपलब्धि एक अहम मोड़ है, जो पूरी तरह बॉक्स ऑफिस की ताकत, दर्शकों के प्यार और एक ही भाषा में रिलीज हुई दमदार परफॉर्मेंस आधारित सिनेमा से हासिल हुई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धुरंधर के साथ रणवीर सिंह ने एक बड़ी और यादगार सफलता हासिल की है, जिसने आज के दौर के रिकॉर्ड बदल दिए हैं. इसे खास बनाता है यह बात कि यह कामयाबी सिर्फ एक ही भाषा में रिलीज हुई हिंदी फिल्म से मिली है, जो आज के पैन-इंडिया दौर में बहुत कम देखने को मिलता है.

फिल्म ने न तो डब वर्जन का सहारा लिया और न ही कई भाषाओं में रिलीज होने की जरूरत पड़ी. ये कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर की कामयाबी का श्रेय आदित्य धर को जाता है. अपने शानदार निर्देशन और विजन से उन्होंने एक बार फिर पर्दे पर करिश्मा कर दिखाया.

आदित्य धर की पूरी टीम ने अपने तूफानी प्रदर्शन से दर्शकों के दिल पर कब्जा जमाना लिया है जिसका साफ असर बॉक्स-ऑफिस पर दिख रहा है. हम्ज़ा के किरदार में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिल को छू लिया है, जिसे हर तरफ से तारीफ मिल रही है और लोग फिल्म को बार-बार देखने पहुंच रहे हैं.

वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट पर रहमान डकैत का जादू छाया हुआ है. रहमान के रोल में अक्षय खन्ना ने धमाकेदार वापसी की और सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया है. उनके गाने जमकर वायरल हो रहे हैं जिन्हें लोग आंख मुंद कर फॉलो कर रहे हैं.

आदित्य धर की धुरंधर 21 दिनों में छावा, कांतारा चैप्टर 1 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को रौंदते हुए आगे बढ़ती गई औऱ अब दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के मामले में फिल्म ने सभी रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है. धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1006 करोड़ का पार पहुंच गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘धुरंधर’ ने बॉक्स-ऑफिस पर उड़ाया धुआं, 1000 करोड़ क्लब में मारी धांसू एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP