बांग्लादेशी सिनेमा में भारत के इन 6 सितारों ने बिखेरा जलवा, 1 बन बैठा सुपरस्टार, सालों तक इंडस्ट्री पर किया राज
Last Updated:
भारतीय सिनेमा के कलाकार अब सिर्फ बॉलीवुड या टॉलीवुड तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वे पड़ोसी देशों की फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में चंकी पांडे, सोनल चौहान और जीशु सेनगुप्ता जैसे कई भारतीय सितारों ने बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री (ढॉलीवुड) का रुख किया. यह सरहद पार सिनेमाई मेलजोल का एक बेहतरीन उदाहरण है. चंकी पांडे ने बांग्लादेशी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई, तो वहीं सोनल चौहान और जीशु सेनगुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकारों ने वहां की बड़ी फिल्मों में लीड रोल प्ले किए हैं.

नई दिल्ली. बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया है. कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस जघन्य घटना की खुलकर निंदा की है. वैसे बांग्लादेशी सिनेमा से भी भारतीय सितारों का बड़ा रिश्ता रहा है. कई इंडियन एक्टर्स और एक्ट्रेसेस बांग्लादेशी सिनेमा में काम कर चुके हैं. एक बॉलीवुड एक्टर तो वहां का सुपरस्टार बन गया था. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट…

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम चंकी पांडे का है, जिन्हें बांग्लादेश की फिल्म इंडस्ट्री का शाहरुख खान कहा गया. उनकी पहली बांग्लादेशी फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और इसके बाद चंकी पांडे ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह अगले कई सालों तक बांग्लादेश सिनेमा के सुपरस्टार बने रहे. चंकी पांडे ने ‘स्वामी केनो आसामी’, ‘बेश कोरेची प्रेम कोरेची’ और ‘मेयेरा ए मानुष’ जैसी कई हिट फिल्में दीं.

बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती भी बांग्लादेशी सिनेमा में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुकी है. वह फिल्म तूफान में नजर आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इमरान हाशमी के साथ हिट फिल्म जन्नत में काम कर चुकीं सोनाल चौहान ने भी बांग्लादेशी सिनेमा में अपने हुनर का जलवा बिखेरा है. वह सुपरस्टार शाकिब खान के साथ फिल्म दर्द में नजर आईं.

जीशु सेनगुप्ता ने शाकिब खान के साथ सुपरहिट फिल्म तूफान में काम किया. मूवी में वह खलनायक के किरदार में नजर आए थे. भारत में भी तूफान मूवी रिलीज हुई थी. जीशु सेनगुप्ता ने बांग्लादेशी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई है.

बंगाली सिनेमा के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर परमब्रत चटर्जी ने बांग्लादेश की कई बड़ी और खास फिल्मों में काम किया है. उनकी ज्यादातर फिल्में ऐतिहासिक कहानियों और समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों पर आधारित होती हैं. ‘भुवन माझी’ और ‘शोनिबार बिकेल’ परमब्रत की चर्चित बांग्लादेशी फिल्मों में से एक हैं.

स्वास्तिका मुखर्जी ज्यादातर बंगाली और हिंदी सिनेमा में काम करती हैं. साल 2024 में उन्होंने एक बांग्लादेशी फिल्म साइन की, जिसका नाम है ‘अल्ता बानू कोखोनो जोत्स्ना देखेनी’. इसमें उन्हें शरीफुल राज के अपोजिट लीड रोल मिला.