Vaibhav Suryavanshi honored by President Draupadi Murmu: 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया.

Share to your loved once


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Award: हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 190 रनों की दमदार पारी खेलने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बड़ा सम्मान मिला है. 26 दिसंबर को वैभव सूर्यवंशी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है.

राष्ट्रपति ने थपथपाई वैभव की पीठ, खेल जगत के उभरते सितारे को मिला विशेष सम्मानवैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रपति से सम्मान

नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी के बीच बिहार के 14 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया. वैभव सूर्यवंशी 24 दिसंबर को बिहार के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके बाद उन्हें 26 दिसंबर को मणिपुर के खिलाफ मैच खेलना था, लेकिन वैभव को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह के लिए राजधानी नई दिल्ली आना पड़ा. ऐसे में अब वह विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए बचे हुए मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें 30 दिसंबर को भारत के अंडर-19 टीम के साथ जुड़ना और फिर उसके बाद वे वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका रवाना होंगे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

राष्ट्रपति ने थपथपाई वैभव की पीठ, खेल जगत के उभरते सितारे को मिला विशेष सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP