31 december 2025 5 shubh sanyog Last Day Horoscope lucky unlucky zodiac signs predictions | साल के आखिरी दिन 5 शुभ संयोग, 31 दिसंबर किसके लिए शुभ, किसे रहना है सावधान? जानें कैसा रहेगा आपका लक

Share to your loved once


Last Updated:

Last Day Horoscope 31 December 2025: साल 2025 का आखिरी दिन 31 दिसंबर है. यह कुछ राशि के लोगों के लिए यादगार अनुभव देकर जाएगा तो कुछ लोगों को सावधान करने वाला है. साल के आखिरी दिन 5 शुभ संयोग बन रहे हैं. उस दिन पौष शुक्ल द्वादशी तिथि होने से कूर्म द्वादशी है और पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण है. सबसे उत्तम सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन बना रहेगा. वहीं साध्य योग प्रात:काल से लेकर रात 09:13 पी एम तक है, उसके बाद से शुभ योग बन जाएगा. इन 5 शुभ संयोग के बाद उस दिन कृत्तिका नक्षत्र प्रात:काल से लेकर देर रात 01:29 ए एम तक है, वहीं चंद्रमा मेष राशि में सुबह 09:23 ए एम तक रहेंगे, उसके बाद वृषभ में होंगे. आइए जानते हैं कि 31 दिसंबर 2025 किन राशिवालों के लिए शुभ है?

मेष: साल का आखिरी दिन मेष राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा. आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. इस दिन आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ नए साल का जश्न मना सकते हैं. घर में पार्टी का माहौल होगा. आपके रिश्ते मधुर होंगे. लव लाइफ में रोमांस रहेगा. इस दिन का शुभ अंक 9 और शुभ रंग नीला है.

वृषभ: साल का अंतिम दिन वृषभ राशि के लोगों को धैर्य और संयम से गुजारना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए कठिन और चुनौती भरा हो सकता है. वर्कप्लेस पर तनाव हो सकता है. वहीं लव पार्टनर से किसी बात पर मतभेद या अनबन हो सकती है. इस दिन आप वाणी पर संयम रखें और क्रोध न करें. हालांकि इस दिन करियर से जुड़े कुछ अवसर सामने आ सकते हैं. आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग हरा है.

मिथुन: मिथुन रा​शिवालों का साल का अंतिम दिन भावनात्मक उतार चढ़ाव का हो सकता है. आपको कोई ऐसी बात कह सकता है, जिससे मन दुखी हो सकता है. आपको ओवर थिंकिंग से बचना है. गलतफमी होने पर अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखें. हालांकि रिश्तों में कड़वाहट और तकलीफ हो सकती है. काम अटकने से निराशा संभव है. आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग पीला है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कर्क: साल के अंतिम दिन कर्क वाले सकारात्मक ऊर्जा से भरकर नए साल का स्वागत करेंगे. आपके रिश्ते मधुर होंगे. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. इस दिन आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. कहीं पर कोई फैसला न कर पाएं तो अपने दिल की आवाज सुनें. बीती हुई बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का दिन है. आपका शुभ अंक 10 और शुभ रंग काला है.

सिंह: 31 दिसंबर का दिन सिंह वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. उस दिन आप सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे. पारिवारिक जीवन भी सुखमय होगा. शुभ अंक 10 और शुभ रंग नारंगी है. नए साल के स्वामी सूर्य हैं और आपके स्वामी ग्रह भी सूर्य है. आप खुले मन से नए साल का स्वागत करेंगे.

कन्या: साल का अंतिम दिन कन्या राशिवालों की लव लाइफ के लिए संकट वाला हो सकता है. आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं. ऐसे में आप क्रोध न करें और अपशब्द न बोलें. परिवार का माहौल थोड़ा निराशाजनक हो सकता है. किसी बात पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें. शांति और संयम से काम लें. आपको सुझाव है कि इस दिन किसी से वाद विवाद न करें. आपका शुभ अंक 11 और शुभ रंग गुलाबी है.

तुला: 31 दिसंबर को तुला राशिवाले 2025 में अपने रिश्तों की समीक्षा कर सकते हैं. वे इस बात को देख सकते हैं कि परिवार और दोस्तों से उनको क्या मिला है. हालांकि इस दिन आप थोड़े भावुक हो सकते हैं. इस साल की कड़वी यादें आपको परेशान कर सकती हैं. ऐसे में आप नकारात्मक बातों से स्वयं को दूर रखें और नए साल का खुशियों के साथ स्वागत करें. आपका शुभ अंक 10 और शुभ रंग लाल है.

वृश्चिक: साल के अंतिम दिन वृश्चिक राशिवाले लोग पूरे जोश से भरे रहेंगे. उनका मनोबल मजबूत रहेगा और बेहद सकारात्मक भी रहेंगे. इस दिन आप पार्टी के मूड में रहेंगे. दोस्तों के सा​थ न्यू ईयर का ग्रैंड वेलकम प्लान कर सकते हैं. इस दिन आप खुलकर अपनी बातों का इजहार करेंगे. पार्टनर के साथ रोमांटिक ​डिनर पर जा सकते हैं. परिवार में खुशहाली रहेगी. आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग गहरा हरा है.

धनु: 31 दिसंबर धनु राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी होने वाला है. आप जो काम करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होने की संभावना है. पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार में आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. घर पर पार्टी का आयोजन हो सकता है. इस दिन आपका कोई नया दोस्त बन सकता है. कुछ लोगों को लव पार्टनर मिल सकता है. इस दिन आप पुराने विवादों को सुलझाकर नए साल की शानदार शुरूआत करने की सोच सकते हैं. आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग बैंगनी है.

मकर: साल के अंतिम दिन मकर वाले अपनी सोच और काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं. हालांकि इस दिन आपको सावधान रहना होगा क्योंकि वाद विवाद या झगड़े की आशंका है. ऐसी स्थिति से आपको बचना होगा. इस दिन आप अपनी भाषा पर ध्यान रखें, नहीं तो पार्टनर के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं. इस दिन आप क्या खोया और क्या पाया वाले मूड में रहेंगे. पूरे साल का हिसाब-किताब कर सकते हैं. आपका शुभ अंक 11 और शुभ रंग काला है.

कुंभ: साल का आखिरी दिन कुंभ राशिवालों के लिए शानदार होगा. आप दूसरों की मदद करने की कोशिश करेंगे. साल के अंतिम दिन आप पार्टी कर सकते हैं और उसमें आपको कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं. आपकी दोस्ती मजबूत होगी. लव लाइफ के लिए भी यह दिन खास होगा. यह दिन कोई नया काम करने के लिए अच्छा है. आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग पीला है.

मीन: 31 दिसंबर का दिन मीन राशिवालों के लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है. कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है, इससे आप तनाव में रहेंगे. इस दिन आपका पारिवारिक और प्रेम संबंध तनावपूर्ण हो सकता है. तेज आवाज में बात करने से बचें, नहीं तो इसका नकारात्मक असर संबंधों पर हो सकता है. अगर कोई गलतफहमी है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें. अपनी सेहत और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आपका शुभ अंक 10 और शुभ रंग गुलाबी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

साल के आखिरी दिन 5 शुभ संयोग, 31 दिसंबर किसके लिए शुभ, किसे रहना है सावधान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP