सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है आंवला का मुरब्बा, झट से घर पर ऐसे करें तैयार, आसान है तरीका – Uttar Pradesh News
Last Updated:
Amla Ka Murabba Recipe : अगर आप घर पर आंवले का मुरब्बा तैयार करना चाहते हैं तो इसे झट से तैयार कर सकते हैं.शक्कर या मिश्री का इस्तेमाल कर एक दम टेस्टी मुरब्बा तैयार कर सकते हैं.इसका रोजाना सेवन करने से काफी फायदे होते हैं.

अगर आप भी आंवले को खाना पसंद करते हैं, तो इसका मुरब्बा सबसे बेस्ट है. आंवले से घर पर ही बड़ी ही आसानी से मुरब्बा तैयार कर सकते हैं. बस बाजार से अच्छा और पका हुआ आंवला ले आइए और घर पर ही झट से मुरब्बा बना लीजिए.

घर पर मुरब्बा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आंवले को पानी में डालकर थोड़ी देर तक उबाल लें. फिर उसमें से आंवला निकालकर ठंडा करने के लिए रख दें.

मुरब्बा बनाने के लिए उबले हुए आंवले में पहले छेद कर लें फिर एक कढ़ाई में डालें और उसमें जरूरत के हिसाब से शक्कर या मिश्री मिला दें.फिर उसमें हल्का पानी डालें और हल्की आग पर उसे तैयार होने दें.जब शक्कर या मिश्री घुलकर तैयार हो जाए तो उसमें आंवले को डूबा रहने दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कढ़ाई में आंवला को देर तक पड़ा रहने दें और फिर जब चासनी में आंवला अच्छे से मिल जाए तब उसे बाहर निकालें. जिससे आंवला अच्छे से घुलकर खाने लायक तैयार हो जाए.

मुरब्बा तैयार होने के बाद इसे एक बरनी में स्टोर करें.फिर इस मुरब्बे को रोजाना खाएं. इससे आपकी हेल्थ में काफी बदलाव होगा और आप बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे.