अल्का याग्निक-कैलाश खेर का 22 साल पुराना गाना, एक तरफा प्यार के दर्द को किया बयां, सुनते ही हर दिल से निकली आह
बॉलीवुड में ऐसे कई कालजयी गीत हैं जिन्हें सुनते ही दिल से आह निकल पड़ती है. 22 साल पहले हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के 4 दिग्गजों ने मिलकर एक ऐसा ही गाना गााय जिसे सुनकर आंखों से आंसू छलक पड़ना लाजमी है. अल्का याग्निक, कैलाश खेर, सोनू निगम और सपना मुखर्जी की आवाज में ये गीत हर टूटे दिल की आह बयां करता है. ये गाना साल 2002 में आई फिल्म अंदाज का है. इसमें प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता और अक्षय कुमार ने लीड रोल अदा किया था. ट्रायंगल लव स्टोरी पर बनी इस फिल्म का गीत रब्बा इश्क न होवे कहानी के दर्द को बखूबी बयां करता है. 2000 के दशक में इस गाने की गूंज सीधे लोगों के दिल में उतरी थी.