Ashes Boxing Day Test Steve Smith bowled: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ को जोश टंग ने अपनी बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया.

Share to your loved once


Last Updated:

Steve Smith Wicket: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो चुका है. सीरीज के ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है. मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन टीम की शुरुआत निराशाजनक रही.

इसे कहते हैं दिन में तारे दिखना! जोश टंग की गेंद पर चकरा गए स्टीव स्मिथस्टीव स्मिथ को जोश टंग ने किया बोल्ड

नई दिल्ली: एशेज सीरीज 2025-26 में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का रोमांच शुरू हो चुका है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं इस मैच में मेहमान टीम इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पहले सेशन में नई गेंद से बेन स्टोक्स के पहले बॉलिंग करने का फैसला कारगर रहा. खास तौर से टीम के तेज गेंदबाज जोश टंग ने बेहतरीन गेंदबाजी और उन्होंने 8 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके. इसमें सबसे बेहतरीन विकेट ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का रहा.

जोश टंग की एक खूबसूरत गेंद पर स्टीव स्मिथ इस कदर गच्चा खाए कि उनका मिडिल स्टंप खड़ गया. खुद स्मिथ भी अपने आउट होने से हैरान थे और उनके चेहरे पर ऐसा भाव था, जैसे कि उन्होंनेदिन में तारे देख लिए हों. इस तरह स्टीव स्मिथ 31 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए. स्मिथ से पहले जोश टंग ने मार्नस लाबुशेन और जेक वेदरल्ड को भी अपना शिकार बनाया था.

जोश टंग के खिलाफ कैसा है स्मिथ का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ ने जोश टंग के खिलाफ एक बार फिर हथियार डाल दिए. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के आगे स्मिथ पहले भी संघर्ष करते हुए दिखे हैं. यही वजह है कि लाल गेंद में टंग के खिलाफ स्मिथ ज्यादा रन नहीं बना पाए. टेस्ट में जोश टंग के खिलाफ स्मिथ अब तक कुल 69 गेंदे खेली है, जिसमें उन्होंने 11.70 की औसत से सिर्फ 35 रन बनाए और तीन बार आउट हुए हैं. इस आंकड़े से पता चलता है कि जोश टंग हमेशा स्टीव स्मिथ पर भारी पड़े हैं.

एशेज रिटेन कर चुकी है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एशेज सीरीज को रिटेन कर चुकी है.पांच मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत के तीन मैचों में दमदार जीत हासिल की है. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त है. वहीं अब इंग्लैंड की टीम अपनी प्रतिष्ठा के लिए मैदान पर उतरी है. क्योंकि अगर बाकी बचे हुए दो मैचों में भी इंग्लैंड नहीं जीत पाती है तो फिर उसे 5-0 से सीरीज को गंवानी पड़ेगी, जो कि उसके लिए एक शर्मनाक हार होगी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

इसे कहते हैं दिन में तारे दिखना! जोश टंग की गेंद पर चकरा गए स्टीव स्मिथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP