पीएम मोदी के जाते ही गमले चोरी कर ले गए लोग, लखनऊ की वीडियो हो रही वायरल
Last Updated:
Lucknow News: लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद गमला चोरी का मामला सामने आया है. राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल और ग्रीन कॉरिडोर को सजाने के लिए लगाए गए गमले लोग वाहन पर रखकर ले गए. वीडियो वायरल होने पर लोगों ने इसे लखनऊ की तहजीब के खिलाफ बताया.
गमले चोरी कर ले जाते लोग.लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद शहरवासियों की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसने पूरे शहर को शर्मसार कर दिया है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के लिए लखनऊ पहुंचे थे. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर प्रेरणा स्थल और उसके आसपास के इलाकों को भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया गया था. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और नगर निगम की ओर से प्रेरणा स्थल के आसपास की सड़कों, ग्रीन कॉरिडोर और वसंत कुंज रोड पर सुंदर हैंगिंग वॉल बनाई गई थीं, जिनमें विभिन्न प्रकार के फूलों और पौधों से सजे छोटे-छोटे गमले लगाए गए थे, ताकि शहर का माहौल हराभरा और सुंदर नजर आए.
कार्यक्रम के दौरान पूरा इलाका सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से पूरी तरह चाक-चौबंद रहा. प्रधानमंत्री के रवाना होते ही माहौल सामान्य हुआ, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद जो तस्वीरें सामने आईं, वे बेहद शर्मसार करने वाली थीं. शाम होते-होते बड़ी संख्या में लोग प्रेरणा स्थल और ग्रीन कॉरिडोर से गमले चुराते नजर आए. कई लोग इन गमलों को अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर रखकर ले जाते हुए दिखे. यह पूरी घटना वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली.
देखते ही देखते गमला चोरी के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग बिना किसी झिझक के गमले उठा रहे हैं. स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है. कई लोगों का कहना है कि प्रशासन शहर को सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन कुछ लोग अपनी छोटी सोच के चलते सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा देते हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें