रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, ग्रुप डी के कर्मियों को मिलेंगी रेस्‍ट रूम में ‘शाही सुविधाएं’ – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

भारतीय रेलवे ने झांसी में ग्रुप डी कर्मियों के लिए आधुनिक रेस्ट हाउस शुरू किया, जिसमें बेड, फ्रिज, आरओ, गार्डन जैसी सुविधाएं हैं. इनमें बेड से लेकर फ्रिज और आरओ तक लगाया गया है, जिससे ग्रुप डी के कर्मी यहां पर आराम कर सकें. यह पहल कर्मचारियों के सम्मान, स्वास्थ्य और आराम को केंद्र में रखकर की गई है. नए रूप में तैयार रेस्ट हाउस में 16 कमरों की फ्लोरिंग पूरी तरह बदली गई है.

रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, कर्मियों को मिलेंगी रेस्‍ट रूम में ‘शाही सुविधाएंइस तरह के होंगे रेलवे के रेस्‍ट हाउस.

झांसी. भारतीय रेलवे यात्रियों के साथ साथ अपने ग्रुप डी के कर्मियों का खास ध्‍यान रख रहा है. यही वजह है कि अब उन्‍हें भी रुकने के लिए रेस्‍ट हाउस में खास सुविधाएं मिलेंगी. इसी दिशा में आज ग्रुप ‘डी’ रेस्ट हाउस का  कार्य पूरा कर लिया गया है. इनमें बेड से लेकर फ्रिज और आरओ तक लगाया गया है, जिससे ग्रुप डी के कर्मी यहां पर आराम कर सकें. इसी शुरुआत झांसी से हो गयी हैै.

यह पहल कर्मचारियों के सम्मान, स्वास्थ्य और आराम को केंद्र में रखकर की गई है. नए रूप में तैयार रेस्ट हाउस में 16 कमरों की फ्लोरिंग पूरी तरह बदली गई है. चार बाथरूम और छह शौचालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. कर्मचारियों के लिए शुद्ध पीने का पानी मिलेगा, इस वजह से आरओ सिस्टम और फ्रिज की सुविधा दी गई है. प्रत्येक कमरे को नए पलंग, गद्दे, चादर, तकिए, ब्लैंकेट, कुर्सी, टेबल और अलमारी जैसी आवश्यक चीजें भी दी गयी हैं, जिससे वे रात में सुविधाजनक ढंग से रुक सकें. परिसर को आकर्षक बनाने के लिए सुंदर पाथवे और गार्डन भी बनाया गया है.

यह रेस्ट हाउस झांसी डिवीजन के सभी ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों के लिए खुला है. चाहे वे किसी भी यूनिट या शाखा से हों. ड्यूटी, प्रशिक्षण, मेडिकल जांच या अन्य कार्य के सिलसिले में झांसी आने वाले कर्मचारी निर्धारित प्रक्रिया से कमरा बुक कर ठहर सकते हैं. इससे उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध होगा तथा निजी लॉजों पर निर्भरता कम होगी. इसके बनने के बाद यहां पर आने वाले ग्रुप डी के कर्मचारियों को काफी राहत होगी. उनको रहने के लिए उधर उधर नहीं भटकना होगा. इस तरह उनकी काम करने की क्षमता बढ़ेगी. यह अपने आप में सहरानी कदम है.

इस तरह सीख लेकर दूसरे डिवीजन भी रेस्‍त हाउस का निर्माण कराएंगे. डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी मंडल में तैयार यह आधुनिक रेस्ट हाउस भारतीय रेलवे में एक अनोखी मिसाल है, जो कर्मचारियों के उत्साह और आत्मविश्वास को नई दिशा देगा. इस अवसर पर डिवीजन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

homebusiness

रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, कर्मियों को मिलेंगी रेस्‍ट रूम में ‘शाही सुविधाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP