ग्वालियर की बेटी छा गई! श्रीलंका के खिलाफ मैच में गरजी, वैष्णवी शर्मा ने फिरकी से दिखाया कमाल
Last Updated:
Gwalior Cricketer Vaishnavi Sharma: ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में दो विकेट लेकर इंटरनेशनल करियर की शानदार शुरुआत की. बता दें कि 2/32 के स्पेल से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

Gwalior News: ग्वालियर की रहने वाली 20 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा (Vaishnavi Sharma) ने शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया है. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वैष्णवी ने दो अहम विकेट चटकाकर न सिर्फ टीम इंडिया की जीत में योगदान दिया, बल्कि मध्य प्रदेश को महिला क्रिकेट में एक नया सितारा भी दिया.
जैसे ही वैष्णवी अपना पहला ओवर डालने दौड़ीं, ग्वालियर स्थित उनके घर पर परिवार और पड़ोसियों की भीड़ जुट गई. हर रन-अप पर तालियां बजीं और जब पहली सफलता मिली, तो घर तालियों और खुशी के शोर से गूंज उठा. यह पल वैष्णवी के पहले अंतरराष्ट्रीय विकेट का था, जिसका इंतजार पूरा परिवार कर रहा था.
चार ओवर में 2/32, श्रीलंका पर दबाव
वैष्णवी ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने मिडिल ओवर्स में Nilakshi de Silva और Shashini Gimhani को आउट कर श्रीलंका की पारी पर लगाम कसी. भारत ने श्रीलंका को 128/9 पर रोका और मैच आराम से जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत की. सीरीज के पहले मुकाबले में वैष्णवी ने सीनियर टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. वह किफायती रहीं, लेकिन विकेट नहीं मिला. दूसरे मैच में विकेट का इंतजार खत्म हुआ और आत्मविश्वास साफ नजर आया कंट्रोल और कंपोज़र के साथ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टीम को ब्रेकथ्रू दिलाया.
पिता की सलाह बनी ताकत
मीडिया से बातचीत में वैष्णवी के पिता डॉक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पूरा परिवार विकेट के लिए दुआ कर रहा था. उन्होंने कहा कि पहले मैच के बाद वह थोड़ी नर्वस थीं. मैंने उनसे कहा कि रिलैक्स रहो, खुद पर भरोसा रखो. आज वही भरोसा रंग लाया. मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने भी युवा स्पिनर की सराहना की, जो वैष्णवी के लिए बड़े मंच पर आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाने वाली रही.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें