Ishan Kishan 33 Ball Century: इशान किशन ने 33 बॉल में जमाया शतक, कुछ ही मिनटों में टूटा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

Ishan Kishan 33 Ball Century: झारखंड की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी चैंपियन बनाने के बाद इशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी धमाकेदार सेंचुरी जमाई है. कर्नाटक के खिलाफ 33 बॉल पर उन्होंने शतक जमाया. इसमें 7 चौके और 14 छक्के मारे. बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने कुछ देर पहले ही 36 बॉल पर शतक जमाया था.

इशान किशन का तूफानी शतक, कुछ मिनट में वैभव सूर्यवंशी का बनाया रिकॉर्ड ध्वस्तइशान किशन का तूफानी शतक, कुछ मिनट में वैभव सूर्यवंशी का बनाया रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन की सारी चर्चा रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर हो रही ती और महफिल बाकी खिलाड़ियों ने लूट ली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले से तबाही मचाने वाले इशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में धमाकेदार एंट्री मारी. अब उन्होंने फॉर्म को जारी रखते हुए महज 33 बॉल पर शतक बना डाला. कमाल की बात यह कि विजय हजारे के पहले दिन ही साकिबुल गनी और वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे मैचों में रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़ दिए.

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन बिहार के वंडर ब्वॉय 14 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंद में शतक ठोक दिया. उनका रिकॉर्ड जल्द ही उनके कप्तान साकिबुल गनी ने तोड़ दिया, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाया. वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 32 गेंद में शतक पूरा किया. उन्होंने 40 गेंद में नाबाद 128 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 320 रहा.

इशान किशन ने कितने बॉल पर मारी सेंचुरी

इशान किशन का करियर आखिरकार पटरी पर लौटता दिख रहा है, दो साल तक भारतीय क्रिकेट से बाहर रहने के बाद. उन्होंने पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में झारखंड को खिताब दिलाया और तूफानी शतक जड़ा. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह सीधे टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर लौटे. अब विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में शतक ठोक दिया और झारखंड को 50 ओवर में 412/9 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. किशन ने 39 गेंदों में 125 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 14 छक्के शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 320.51 रहा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

इशान किशन का तूफानी शतक, कुछ मिनट में वैभव सूर्यवंशी का बनाया रिकॉर्ड ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP