duckett viral video शराब में धुत डकेट का वीडियो आया सामने, खुल गई इंग्लैंड टीम की सारी पोल

Share to your loved once


Last Updated:

duckett viral video रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने के दौरान शराब के अत्यधिक सेवन की खबरों के बाद इंग्लैंड टीम की शराब पीने की लत की जांच कर दी गई है. मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें दिखाया गया है कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को होटल वापस जाने का रास्ता याद नहीं आ रहा है

शराब में धुत डकेट का वीडियो आया सामने, खुल गई इंग्लैंड टीम की सारी पोलइंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट का शराब में धुत वीडियो आया सामने, एक्शन में ईसीबी

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लिश खिलाड़ियों के  शराब सेवन का मामला बढ़ता जा रहा है. इंग्लैंड के पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला के दौरान समुद्र तट पर रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने के दौरान शराब के अत्यधिक सेवन की खबरों के बाद इंग्लैंड टीम की शराब पीने की लत की जांच कर दी गई है. इंग्लैंड की टीम पांच मैच की श्रृंखला के पहले तीन मैच हार गया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह से एशेज अपने पास बरकरार रखी है.

इंग्लैंड जब श्रृंखला में 0-2 से पीछे चल रहा था तब उसकी टीम ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच मिले ब्रेक के दौरान ब्रिस्बेन के उत्तर में स्थित शहर नूसा में एक रिसॉर्ट में चार रात बिताई थी. यह हालांकि उसके कार्यक्रम का हिस्सा था.मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें दिखाया गया है कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को होटल वापस जाने का रास्ता याद नहीं आ रहा है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार लगभग 700 कैन बीयर और 110 बोतल एल्कोहल का इस्तेमाल किया गया.

डकेट के वीडियो ने खोली पोल 

एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में डकेट लोगों से बात कर रहे हैं. जब एक महिला ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपने होटल तक जाने का रास्ता पता है, तो उन्होंने कथित तौर पर ‘नहीं’ जवाब दिया और फिर बातचीत जारी रही जिसमें डकेट भ्रमित दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में बल्लेबाज जैकब बेथेल को एक क्लब में नाचते हुए दिखाया गया है बेथेल ने अभी तक श्रृंखला के एक भी मैच नहीं खेला है. रिपोर्टों के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा कि वह ऑनलाइन प्रसारित की जा रही सामग्री से अवगत है, लेकिन तथ्यों की पुष्टि होने तक वह इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP