बृहस्पति राजा, मंगल मंत्री; इन 5 राशियों के जातक 2026 में सोच-समझकर उठाएं हर कदम, वरना… – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


सहारनपुर : पुराना साल 2025 अब विदा लेने वाला है और नया साल 2026 नई उम्मीदों के साथ दस्तक देने जा रहा है. बीते वर्ष में जहां लोगों ने कई उतार-चढ़ाव देखे, वहीं आने वाला साल 2026 कई मामलों में निर्णायक साबित हो सकता है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह वर्ष तरक्की, बदलाव और बड़े घटनाक्रमों का संकेत दे रहा है. हालांकि, सफलता के साथ-साथ चुनौतियां भी समान रूप से सामने आ सकती हैं.

आचार्य सोमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि वर्ष 2026 कई राशियों के लिए विशेष महत्व रखता है.इस साल नवसंवत्सर के राजा बृहस्पति होंगे, जबकि मंत्री मंगल माने गए हैं. बृहस्पति जहां विस्तार, उन्नति और शुभ फल देने वाले ग्रह हैं, वहीं मंगल उग्रता, संघर्ष और उपद्रव का संकेत देते हैं.ऐसे में साल 2026 में हर क्षेत्रचाहे वह व्यापार हो, नौकरी हो, प्रॉपर्टी हो या फिर वैश्विक घटनाएं सब कुछ अपने चरम पर नजर आ सकता है.

सोच-समझ कर करें फैसला
सोमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि 12 राशियों में से तुला, मेष, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों को वर्ष 2026 में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी. इन राशियों के स्वामी ग्रहों की स्थिति लाभ और हानि दोनों के योग बना रही है.व्यापार में जहां ऊंची सफलता मिल सकती है, वहीं गलत निर्णय घाटे की ओर भी ले जा सकते हैं.ऐसे में किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-समझ और विवेक का प्रयोग करना जरूरी होगा.

बनेगी संघर्ष और तनाव की स्थिति
उन्होंने बताया कि साल 2026 में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियों के नए अवसर सामने आ सकते हैं. हालांकि, आचार्य का कहना है कि सफलता तभी स्थायी होगी जब व्यक्ति अपने कर्म और कुंडली के अनुसार आगे बढ़े. बिना तैयारी के उठाया गया कदम नुकसान भी दे सकता है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी 2026 में बड़ी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं.कहीं विकास और विस्तार होगा, तो कहीं संघर्ष और तनाव की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा.

महीने में 2 बार करें ये उपाय
आचार्य सोमप्रकाश शास्त्री ने तुला, मेष, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए एक विशेष ज्योतिषीय उपाय भी बताया है. उनके अनुसार, प्रत्येक मंगलवार को सात तांबे के सिक्कों को साफ कर सिर से सात बार उतारकर बहते पानी में प्रवाहित करना या घर में मौजूद एक्वेरियम में डालना लाभकारी रहेगा. महीने में कम से कम दो बार यह उपाय करने से नकारात्मक प्रभाव कम होंगे और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP