यह है कानपुर की सबसे सेफ कॉलोनी, जहां नेता, अफसर और बिजनेसमैन भी बनाते हैं घर, जानें टॉप सोसाइटीज
Last Updated:
कानपुर महानगर सिर्फ औद्योगिक नगरी ही नहीं बल्कि सुरक्षा और व्यवस्थित जीवन के लिए भी जाना जाता है. बड़े उद्योगपति और अधिकारी यहां रहते हैं, इसलिए शहर में कुछ ऐसी कॉलोनियां हैं जो अपने नियोजित टाउनशिप और सख्त सुरक्षा इंतजामों की वजह से सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं. आइए जानते हैं, कानपुर की वो कौन-कौन सी सोसाइटी हैं जो रहना बनाती हैं बेहद आसान और सुरक्षित.

कानपुर महानगर के तिलक नगर एवं स्वरूप नगर क्षेत्र में स्थित एमराल्ड गार्डन कॉलोनी शहर की उन चुनिंदा कॉलोनियों में से एक है जिसे सुरक्षा के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. यह कॉलोनी पूरी तरह से नियोजित है, जिसमें गेटेड एंट्री, सीमित प्रवेश और निकास की सुविधा है. कॉलोनी में निजी सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी की निगरानी हर समय रहती है. कॉलोनी के अंदर चौड़ी सड़कों, हरियाली और पार्क मौजूद हैं, जो हर वर्ग के लिए सुरक्षित और आरामदायक माहौल प्रदान करते हैं. कानपुर के बड़े अफसर, डॉक्टर और बिजनेसमैन इसे रहने के लिए पसंद करते हैं. यहां उन्होंने अपने घर और फ्लैट बनवाए हैं.

कानपुर की एल्डिको कॉलोनी अपनी सुरक्षा और व्यवस्थित निर्माण के कारण शहर की सबसे सुरक्षित कॉलोनियों में गिनी जाती है. यहां विकसित टाउनशिप में बने फ्लैट्स में लोग रहते हैं और 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं. कॉलोनी में कम्युनिटी हॉल, पार्क जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं और एंट्री-एग्जिट के लिए सिक्योरिटी क्लियरेंस अनिवार्य होने के कारण इसे रहने के लिए बेहद सुरक्षित माना जाता है.

कानपुर की रतन ग्रुप की कॉलोनी भी सुरक्षा और व्यवस्थित निर्माण के मामले में उत्कृष्ट मानी जाती है. स्वरूप नगर, कल्याणपुर में स्थित इस कॉलोनी में एंट्री और एग्जिट के लिए सिक्योरिटी क्लियरेंस अनिवार्य है, साथ ही, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और परमानेंट सिक्योरिटी गार्ड मौजूद हैं. सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ यह कॉलोनी रहने के लिए बेहद सुरक्षित और आरामदायक विकल्प साबित होती है, यही वजह है कि कानपुर के लोग इसे पसंद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कानपुर के दक्षिण में स्थित आनंदपुरी कॉलोनी भी सुरक्षा और व्यवस्थित वातावरण के मामले में टॉप कॉलोनी मानी जाती है. यह पूरी तरह बंद समिति है, जहां घर और फ्लैट बने हुए हैं. सुरक्षा की दृष्टि से यह दक्षिण कानपुर का सबसे सुरक्षित इलाका है. बड़ी संख्या में बिजनेसमैन, पॉलिटिकल लीडर और अफसर यहां रहना पसंद करते हैं. आसपास धार्मिक स्थल और स्कूल होने के कारण यह कॉलोनी रहने के लिए बेहद उपयुक्त और आरामदायक विकल्प बनती है.

कानपुर महानगर के काकादेव क्षेत्र में भी कई कॉलोनियां पूरी तरह गेटेड और सुरक्षित हैं. इन कॉलोनियों में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है और परमानेंट सुरक्षा गार्ड हमेशा मौजूद रहते हैं. कॉलोनी में रहने वाले लोगों के अलावा आने-जाने वालों का रिकॉर्ड भी मेंटेन किया जाता है. सुरक्षा के लिहाज से ये कॉलोनियां कानपुर में सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं. इसके अलावा, शहर में कई और कॉलोनियां भी हैं जो सुरक्षा और व्यवस्थित रहने के मामले में बेहतरीन विकल्प पेश करती हैं.