Daily lucky tarot reading horoscope 26 December 2025 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 26 दिसंबर 2025 | साल के अंतिम शुक्रवार को शुभ योग का गजब संयोग, मकर समेत 5 राशियों को भाग्य के सहयोग से प्रतिष्ठा और धन में होगी वृद्धि

Share to your loved once


Daily Lucky Tarot Horoscope 26 December : कल साल 2025 की अंतिम 26 तारीख और शुक्रवार का दिन है. शुक्रवार का दिन बिष्णु प्रिया माता लक्ष्मी और सुख-सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह को समर्पित है. साथ ही इस दिन चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करने वाले हैं और पश्चिम दिशा की तरफ दिशा शूल लगने वाला है. साल के अंतिम शुक्रवार को रवि योग और चंद्रमा व गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होने की वजह से गजकेसरी योग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का फायदा 26 दिसंबर को कन्या, वृश्चिक, मकर समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले कल दोस्तों के साथ जरूरी बातें शेयर करने से राहत मिलेगी और आप कोई नया वेंचर शुरू करने का प्लान भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं साल की अंतिम 26 तारीख का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

वृषभ (सेवन ऑफ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल का अंतिम शुक्रवार वृषभ राशि वालों के लिए स्पेशल रहने वाला है. वृषभ राशि वालों के जीवन में कल शुभ योग के प्रभाव से कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और कई कार्य सफलतापूर्वक पूरे करेंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं टेंशन दूर होंगे और खुशियों में वृद्धि के योग बन रहे हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में नए नए पकवान भी बन सकते हैं. परिजनों और प्रियजनों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. अपने आस-पास के लोग जो कहते हैं, उस पर तुरंत रिएक्ट ना करें, कुछ लोग आपकी आकर्षक पर्सनैलिटी और अच्छे व्यवहार से जल सकते हैं तो उनको जलने दें और आप अपने काम करते रहें क्योंकि यही काम आपको सफलता तक लेकर जाएंगे.

सिंह (थ्री ऑफ़ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम शुक्रवार को सिंह राशि वाले न्यू ईयर के लिए दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. आप अपने जीवन के कडवे अनुभव को किसी करीबी दोस्त के साथ साझा कर सकते हैं, जिससे आपको राहत मिल सकती है. आपको नई में कुछ बड़ी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन किसी मित्र या परिवार की किसी महिला की मदद से ये समस्याएं हल भी हो जाएंगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों का ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा और कामकाज में भी मन लगेगा. आप कुछ दोस्तों के साथ एक पुराना बिजनेस फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं और यह प्लान लगभग अपने आखिरी स्टेज में है, जल्द ही लॉन्च होने वाला है, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ भी होगा.

कन्या (दी टॉवर) का टैरो राशिफल (Virgo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम शुक्रवार को कन्या राशि वालों के मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो आपको राहत मिलती नजर आ रही है. न्यू ईयर के लिए आप दोस्तों या जीवनसाथी के साथ एक रोमांचक ट्रिप का प्लान भी बना सकते हैं. आपने जो फैसले लिए हैं, उनसे आप संतुष्ट महसूस करेंगे और अच्छे मौके आपके रास्ते में आ रहे हैं. सही समय पर सही मौका चुनें और अपने फैसलों पर टिके रहते हुए आगे बढ़ें. शुभ योग के प्रभाव से कन्या राशि वालों को पैसे कमाने के नए रास्ते खुलने की संभावना है. इस राशि के छात्रों को विदेश में पढ़ाई या काम करने की इच्छा पूरी होने की पूरी संभावना है.

वृश्चिक (किंग ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Scorpio Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल के अंतिम शुक्रवार को वृश्चिक राशि वालों को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और परिवार से दूर रहने वाला कोई सदस्य वापस भी आ सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. इस राशि के नव दंपतियों को घर में नन्हे मेहमान के आगमन की शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर रहेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को कल अधिकारियों से न्यू ईयर की छुट्टियां मिल सकती हैं, जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा. अगर आप अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है. अपने फैसलों और टाइमिंग का सही इस्तेमाल करें. आपको जिंदगी की लड़ाईयां खुद लड़नी होंगी और जीत हासिल करनी होगी.

मकर (टेन ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Capricorn Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल का अंतिम शुक्रवार मकर राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. मकर राशि वालों के माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा और किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका भी मिल सकता है. युवाओं में न्यू ईयर को लेकर उत्साह बना रहेगा और नई नई प्लानिंग भी करेंगे. आने वाले हालात आपके लिए अच्छे लग रहे हैं. आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो आपकी जिंदगी में उत्साह और ताजगी लाएगी. आप दूसरों को अपनी काबिलियत और स्किल्स साबित कर पाएंगे, जिससे आपकी एक नई पहचान बनेगी. आप कोई नया वेंचर शुरू करने का प्लान भी बना सकते हैं. हालात चाहे जैसे भी हों, सब कुछ आपके फेवर में होगा, इसलिए रिलैक्स रहें. आपने हमेशा परिवार की ज़िम्मेदारियों को अच्छे से निभाया है. अपनी मजबूत पर्सनैलिटी की वजह से आपने समाज में अच्छे कनेक्शन बनाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP