Famous Women Markets : त्रिमोहानी से लेकर वासलीगंज तक, ये हैं मिर्जापुर में महिलाओं के टॉप 5 बाजार

Share to your loved once


Last Updated:

Famous Women Market Mirzapur : खरीदारी में महिलाओं का जवाब नहीं. महानगर हों या छोटा कस्बा, महिलाओं के लिए लगने वाले मार्केट हमेशा खचाखच भरे रहते हैं. सर्दियों में भी महिलाएं जमकर शॉपिंग करती हैं. आज हम मिर्जापुर के ऐसे ही टॉप फाइव बाजारों के बारे में बात करेंगे, जो महिलाओं के फेवरेट हैं. यहां आपको बेहद कम कीमत पर क्वालिटी वाली चीजें मिल जाएंगी. आसपास के जिलों से भी महिलाएं यहां खरीदारी करने पहुंचती हैं.

महिलाओं के लिए पांच बाजार

अगर आपको कपड़े खरीदने हैं या मेकअप का सामान लेना है, तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. महिलाओं से जुड़े सामान की खरीदरी के लिए मिर्जापुर में कई बाजार हैं. यहां पर महिलाओं की जरूरत का सामान किफायती दरों पर ही मिल जाता है. वीमेन मार्केट के नाम से ही इन जगहों को जाना भी जाता है.

pakkaghat

मिर्जापुर में महिलाओं के सामान की खरीदारी के लिए सबसे फेमस पक्कघाट है. यहां पर ब्यूटी से लेकर फैशन से जुड़े सामान बेहद कम दामों पर मिलते हैं. इस जगह को ऑल इन वन मार्केट कहा जाता है. यहां आप टैटू भी बनवा सकती हैं.

wasaleyganj

चूड़ी, कंगन, सिंदूर या सौंदर्य से जुड़े हुए सामान के लिए वासलीगंज सबसे बेस्ट जगह है. यहां पर महिलाएं नियमित सामानों की खरीदारी के लिए आती हैं. ये बाजार सस्ते और अच्छे सामान के लिए जाना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

trimohani

आपको कपड़े लेने हों या जूते या घरेलू सामान तो त्रिमोहानी चले आइए. यहां पर लेडी लर्स आदि भी मिलता है. पूजन-सामग्री आदि भी यहां पर काफी कम दाम पर मिलते हैं.

basanahi bajar

शहर का मशहूर बसनही बाजार आभूषण के लिए प्रसिद्ध है. यहां 20 से ज्यादा सोने-चांदी और आर्टिफिशियल सामानों की दुकानें हैं. रात में 10 बजे तक यहां पर चहल-पहल बनी रहती है.

ghantaghar market

शहर का दिल कहा जाने वाला घंटाघर रोजमर्रा के सामानों के लिए सही जगह है. यहां पर किचन में इस्तेमाल होने के साथ ही दैनिक उपयोग के सामान आसानी से मिल जाते हैं. महिलाओं की खरीदारी के लिए ये बेस्ट जगह है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

त्रिमोहानी से लेकर वासलीगंज तक, ये हैं मिर्जापुर में महिलाओं के टॉप 5 बाजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP