मसालेदार और क्रिस्पी चिली पोटैटो, मिनटों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट स्नैक, जानिए आसान रेसिपी
Last Updated:
बच्चे हों या बड़े, चिली पोटैटो हर किसी की फेवरेट है! कुरकुरे आलू, मसालों और सॉस का जब ये मज़ेदार संगम बनता है, तो हर काट में लज़ीज़ धमाका हो जाता है. पार्टी या शाम के नाश्ते के लिए इसे मिस करना किसी खाने के शौकीन के लिए नामुमकिन है. आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी….

बच्चे हों या बड़े, चिली पोटैटो हर किसी को पसंद आता है. यह एक बढ़िया इंडो-चाइनीज स्टार्टर है, जो पार्टी या शाम के नाश्ते में मज़ेदार और स्वादिष्ट लगता है.

इस रेसिपी के लिए आपको चाहिए: आलू, हरी मिर्च, तिल, कॉर्नफ्लोर, प्याज, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, चिली फ्लेक्स, सॉस और कुछ आवश्यक मसाले.

सबसे पहले, आलू धोकर छील लें और उन्हें लंबे-लंबे टुकड़ों में काटें. इसके बाद, इन्हें नमक वाले पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रखें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आलू के टुकड़ों को पानी से निकालकर अच्छी तरह सुखा लें. फिर उन्हें कॉर्नफ्लोर के पेस्ट में लपेटें. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करके आलू को डीप फ्राई करें, जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं.

अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें तिल, लहसुन और प्याज डालकर हल्का भून लें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें.

अब इसमें सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, टमाटर सॉस और थोड़ा पानी में घोला हुआ कॉर्नफ्लोर मिलाएं. फिर नमक, चीनी और सिरका डालकर अच्छे से पकाएं.

अंत में तले हुए आलू, चिली फ्लेक्स और हरा धनिया डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें. फिर इसे हरे प्याज से गार्निश करें और गरमा-गरम परोसें. इस तरह आपका कुरकुरा और स्वादिष्ट चिली पोटैटो तैयार हो जाएगा.