प्याज की खेती का पुराना तरीका छोड़ो! ट्राई करो एक्सपर्ट का ये फॉर्मूला, गांठ बनेगी मोटी, पैदावार भी होगी दोगुनी

Share to your loved once


Last Updated:

Profitable Onion Farming: अगर किसान वैज्ञानिक तरीके अपनाकर प्याज की खेती करें, तो कम खर्च में ज्यादा उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता प्राप्त की जा सकती है. कृषि वैज्ञानिक की सुझाई तकनीक से प्याज की गांठें मजबूत होती हैं और बाजार में बेहतर दाम मिलते हैं. यह तरीका किसानों के लिए लाभकारी होने के साथ समय और मेहनत की बचत भी करता है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

कन्नौज: किसान अगर प्याज की खेती में वैज्ञानिक तकनीक अपनाएं, तो उनकी फसल न केवल ज्यादा पैदावार देगी, बल्कि गुणवत्ता में भी सुधार होगा. कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार बताते हैं कि पारंपरिक खेती में सीधे खेत में प्याज बोने से पौधों के बीच वायु संचार कम हो जाता है. इससे पौधे कमजोर पड़ते हैं, गांठें सही ढंग से विकसित नहीं होतीं और घास-फूस अधिक उगने लगता है, जिससे पौधों का पोषण प्रभावित होता है.

मेड़ पर प्याज की बुवाई का तरीका
डॉ. सुशील कुमार के अनुसार सबसे प्रभावी तरीका है खेत में ऊंची मेड़ या बीच-बीच में पट्टी के रूप में मेड़ बनाकर प्याज लगाना. इससे पौधों के बीच पर्याप्त जगह रहती है और हवा का संचार बेहतर होता है. अच्छी हवा मिलने से प्याज की गांठें मोटी और मजबूत बनती हैं. इसके साथ ही फसल में रोग लगने की संभावना काफी कम हो जाती है. मेड़ पर बुवाई का एक बड़ा लाभ यह भी है कि घास-फूस कम उगती है, जिससे बार-बार निराई-गुड़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ती. नमी का संतुलन बेहतर रहता है और सिंचाई का पानी सीधे जड़ों तक पहुंचता है.
यह भी पढ़ें: Onion Farming: किसान भाई नई तकनीक से करें प्याज की खेती, कम लागत में होगा बंपर मुनाफा, जानें सीक्रेट फॉर्मूला!
संतुलित कृषि प्रबंधन से मुनाफा बढ़ेगा
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि सही बीज, संतुलित उर्वरक और समय पर सिंचाई के साथ मेड़ पर बुवाई अपनाने से प्याज की पैदावार पारंपरिक तरीके की तुलना में कई गुना बढ़ सकती है. इससे किसानों की आमदनी में स्पष्ट वृद्धि होगी और लागत कम होगी. डॉ. सुशील कुमार किसानों से अपील करते हैं कि वे वैज्ञानिक तरीके अपनाकर फसल की नियमित निगरानी करें और किसी भी समस्या पर कृषि विभाग या निकटतम कृषि विज्ञान केंद्र से सलाह लें.

आधुनिक तकनीक से खेती में सफलता
डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि आधुनिक तकनीक और अनुभव के संयोजन से प्याज की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है. यह तरीका न केवल उत्पादन बढ़ाता है, बल्कि फसल को रोगों और घास-फूस से बचाता है, जिससे कम मेहनत और कम लागत में अधिक मुनाफा हासिल किया जा सकता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homeagriculture

प्याज की खेती का पुराना तरीका छोड़ो! ट्राई करो एक्सपर्ट का ये धांसू फॉर्मूला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP