Best Day to Cut Nails। नाखून काटने का शुभ समय

Share to your loved once

Last Updated:

Nail Cutting Days: भारत में घर के बुजुर्ग हमेशा नाखून काटने के समय पर ध्यान देने की सलाह देते हैं. यह केवल परंपरा नहीं है, बल्कि धर्म और ज्योतिष में इसके पीछे खास कारण बताए गए हैं. माना जाता है कि नाखून काटने का सही समय और दिन हमारे जीवन पर गहरा असर डाल सकता है. सही दिन नाखून काटने से व्यक्ति के स्वास्थ्य, धन और मन की शांति में वृद्धि होती है, जबकि गलत दिन इसे करने से नकारात्मक असर हो सकता है. पुराने समय में सूर्यास्त के बाद या रात में नाखून काटने को मनाही थी. इसका कारण सिर्फ अंधेरा या चोट लगने का डर नहीं था, बल्कि इसे अशुभ भी माना गया. नाखून काटने से जुड़े ये नियम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और दुर्भाग्य से बचने में मदद करते हैं. इसके साथ ही सप्ताह के अलग-अलग दिनों में नाखून काटने के अलग-अलग लाभ और नुकसान बताए गए हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से सप्ताह के सातों दिन किस दिन नाखून काटना शुभ है और किस दिन से बचना चाहिए, ताकि हम अपने जीवन में खुशहाली और स्वास्थ्य दोनों बनाए रख सकें.

Nail Cutting

रात में नाखून काटना क्यों नहीं करना चाहिए
धर्म और ज्योतिष के अनुसार, सूर्यास्त के बाद नाखून काटना अशुभ माना गया है. ऐसा करने से घर में धन की कमी आ सकती है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. पुराने समय में रोशनी कम होने के कारण चोट लगने का डर भी रहता था. इसलिए रात में नाखून काटने से बचना ही बेहतर माना गया.

Nail Cutting

सप्ताह के दिन और नाखून काटने का असर
सोमवार:
सोमवार को नाखून काटना शुभ होता है. इससे मन शांत रहता है और मानसिक तनाव कम होता है. यह दिन भगवान शिव और चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है.

Nail Cutting

मंगलवार:
मंगलवार को नाखून काटना मिश्रित माना गया है. कुछ मान्यताओं के अनुसार, इससे कर्ज कम हो सकता है. लेकिन हनुमान जी का व्रत रखने वालों को इस दिन बचने की सलाह दी जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Nail Cutting

बुधवार:
बुधवार नाखून काटने के लिए बहुत शुभ दिन है. इससे धन लाभ, व्यापार में तरक्की और करियर में उन्नति के योग बनते हैं.

Nail Cutting

गुरुवार:
गुरुवार को नाखून काटने से सात्विक गुण बढ़ते हैं. ज्ञान में वृद्धि होती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है. यह दिन गुरु ग्रह से जुड़ा माना जाता है.

Nail Cutting

शुक्रवार:
शुक्रवार सबसे शुभ दिन माना गया है. इस दिन नाखून काटने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. धन, सौंदर्य, समृद्धि और रिश्तों में मधुरता बढ़ती है.

Nail Cutting

शनिवार:
शनिवार को नाखून काटना अशुभ होता है. इससे शनि देव नाराज हो सकते हैं, जिससे धन हानि, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

Nail Cutting

रविवार:
रविवार को नाखून काटने से आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है. काम में बाधा और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

Nail Cutting

यदि आप चाहते हैं कि जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहे, तो नाखून काटते समय दिन और समय का ध्यान रखना जरूरी है. शुक्रवार और बुधवार को नाखून काटना सबसे लाभकारी माना जाता है, जबकि शनिवार और रविवार से बचना बेहतर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

रात में नाखून काटना क्यों माना जाता है अशुभ? कैसे सही दिन-समय बदलेगा किस्मत?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP