₹2100000 का सोना चोरी, फिर चोरों ने गजब का लगाया दिमाग, मुथूट फाइनेंस के पास गिरवी रख लिया पैसा, अब खुला राज – rupees 2100000 gold theft thieves use Muthoot Finance for cash money delhi police solve case
Last Updated:
Delhi Theft Case: दिल्ली में अक्टूबर में चोरी की एक घटना को अंजाम दिया गया था. घर के बुजुर्ग मालिक घर में नहीं थे. चोरों ने उसका फायदा उठाते हुए हाथ साफ कर लिया. लाखों रुपये की इस चोरी कांड को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आखिरकार इस मामले को सॉल्व करके ही दम लिया.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 21 लाख रुपये मूल्य का सोना और अन्य चीज की चोरी के मामले को सुलझा लिया है.नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने साकेत के पॉश इलाके में एक वरिष्ठ नागरिक के घर हुई सनसनीखेज़ चोरी की गुत्थी सुलझा ली है. AATS साउथ डिस्ट्रिक्ट और थाना साकेत की संयुक्त टीम ने इस मामले में दो कुख्यात चोरों और चोरी का माल खरीदने वाली एक महिला रिसीवर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने करीब 21 लाख रुपये की चोरी गई गोल्ड ज्वेलरी, घड़ी और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया है. यह वारदात 31 अक्टूबर 2025 को साकेत स्थित SFS फ्लैट्स में सामने आई थी.
पीड़ित वरिष्ठ नागरिक की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने अलमारी और अन्य स्थानों से करीब 21 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी, एक घड़ी और महंगे परफ्यूम चोरी कर लिए और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना साकेत में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए AATS साउथ डिस्ट्रिक्ट और थाना साकेत की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी सर्विलांस किया और लोकल इंटेलिजेंस को सक्रिय किया. इन प्रयासों के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई.
ऐसे गिरफ्ता हुआ आरोपी
16 दिसंबर 2025 को पुलिस ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी शिवम सोनकर उर्फ़ सिबू को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी आकाश शर्मा का नाम बताया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी भूमिका कबूल की. पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी की गई ज्वेलरी को अमृतसर, पंजाब में एक किराए के मकान में छिपाकर रखा गया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम अमृतसर पहुंची और वहां छापा मारकर पूरी चोरी की गई ज्वेलरी बरामद कर ली.
मुथूट फाइनेंस के पास रखा सेने की चेन भी बरामद
इसके अलावा आरोपियों ने चोरी की एक सोने की चेन को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर पैसे भी लिए थे. पुलिस ने उस गिरवी रखी गई चेन को भी बरामद कर लिया है. जांच के दौरान चोरी का माल खरीदने वाली एक महिला रिसीवर की भी पहचान हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने इस सफल कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें